केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ में आयुर्वेद मेडिकल कोर्स संस्कृत में पढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
लखनऊ के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आयुर्वेद की पढ़ाई संस्कृत भाषा में कराएगा। इसके लिए 10वीं के बाद 2 साल तक बिना संस्कृत बैकग्राउंड के छात्रों को पहले संस्कृत पढ़ाई जाएगी। इसके बाद 5 साल का आयुर्वेद मेडिकल कोर्स कराया जाएगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो.
सर्व नारायण झा ने बताया- भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति बेहद प्रभावी और कारगर है। अभी BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिकल साइंस) की पढ़ाई करने वाले छात्रों का चयन NEET के माध्यम से हो रहा है। वो पढ़ाई के दौरान चरक और सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेद के ग्रंथ जरूर पढ़ते हैं। संस्कृत का बैकग्राउंड न होने के कारण वास्तविक रूप से वैद्य नहीं बन पा रहे हैं। आयुर्वेद में कई आसाध्य बीमारियों का इलाज प्राचीन परंपरा की तर्ज पर आयुर्वेद का अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान हो सकेगा। मकसद आयुर्वेद गुरुकुलम की स्थापना कर सही मायने में सार्थक रूप से आयुर्वेद को प्रभावी बनाना है। साथ ही ऐसे मरीजों को भी इलाज मुहैया कराना है, जिन्हें अन्य किसी मेडिकल पद्धति से इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रो. सर्व नारायण झा कहते हैं कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव काउंसिल और एकेडमिक काउंसिल से भी प्रस्ताव पास हो गया है। डीन काउंसिल ने भी इस पर मुहर लगाते हुए कोर्स डिजाइन पर सहमति बनाई है। नए सत्र से इसकी पढ़ाई शुरू होगी
आयुर्वेद संस्कृत मेडिकल विश्वविद्यालय कोर्स
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
निकिता सिंघानिया की पढ़ाई-नौकरी : सीनियर एआई इंजीनियर थींनिकिता सिंघानिया की पढ़ाई-लिखाई और आईटी फील्ड में करियर के बारे में जानकारी
और पढो »
फिलीपींस: MBBS के लिए एक बढ़िया विकल्पयह लेख फिलीपींस में MBBS की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें फीस, पाठ्यक्रम की अवधि, प्रवेश की शर्तें और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख है।
और पढो »
मिलिए सुल्तानपुर के शिल्पकार काली बाबू से, कैसे एक सदी से ट्रांसफर हो रहा उनका पुश्तैनी हुनरSultanpur news पढ़ाई में शून्य हैं लेकिन पत्थर की मूर्तियां गढ़ना उनके बाएं हाथ का खेल.
और पढो »
जानें Board Exam में अच्छे मार्क्स लाने के लिए सुबह की पढ़ाई क्यों हैं जरूरी?जानें Board Exam में अच्छे मार्क्स लाने के लिए सुबह की पढ़ाई क्यों हैं जरूरी?
और पढो »
आयुर्वेद विनिर्माण क्षेत्र में बीते 10 वर्षों में 8 गुना वृद्धि देखी गई: प्रतापराव जाधवआयुर्वेद विनिर्माण क्षेत्र में बीते 10 वर्षों में 8 गुना वृद्धि देखी गई: प्रतापराव जाधव
और पढो »
Success Story: इस IPS ने ठुकरा दिए थे 16 सरकारी नौकरियों के ऑफर, पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैकWho is Tripti Bhatt IPS: चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने के नाते, उन्होंने अल्मोड़ा के बीरशेबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और केंद्रीय विद्यालय से 12वीं कक्षा पूरी की.
और पढो »