सोशल मीडिया पर सक्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही व्लॉगिंग की दुनिया में प्रवेश कर सकती हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने प्रशंसकों से व्लॉगिंग के बारे में सवाल पूछा है। दंव्यंका के पति विवेक दहिया पहले से ही व्लॉगिंग करते हैं।
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। हालाँकि, उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ संकेत दे दिए हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों से एक प्रश्न पूछा है। अपनी कुछ नई तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज का सवाल, मैं अपने जीवन और कुछ अनुभवों को आपके साथ शेयर करने के बारे में सोच रही हूँ। आप मुझे बताइए, क्या आप मुझे व्लॉगिंग करते देखना चाहेंगे?' इंस्टाग्राम पर
शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका कैमरे की ओर मुस्कुराकर देख रही हैं। दिव्यांका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके एक से बढ़कर एक वीडियो से भरा हुआ है। वर्कआउट, फैमिली इवेंट, फिल्म या शो से जुड़े पोस्ट अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। दिव्यांका के पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेहतरीन अभिनेत्री अब व्लॉग शुरू करने की तैयारी में हैं। जबकि दिव्यांका के पति और अभिनेता विवेक दहिया पहले से ही व्लॉग चलाते हैं। उनके यू ट्यूब चैनल पर लगभग तीन लाख सब्सक्राइबर हैं। व्लॉग पर वे कभी अपनी छुट्टियों की तो कभी मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में घर में पड़ी एक शादी के वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, 'मिलना मिलाना, साथ तैयारियां करना, साथ खाना, घर की शादी मतलब हर पल आनंददायक।' वीडियो में दिव्यांका और विवेक अपने परिवार और करीबियों संग खूब मस्ती करते नजर आए थे। दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की आखिरी रिलीज सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' थी, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है। रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में भाग लेने के साथ दिव्यांका ने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया था। अभिनेत्री 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में भी भाग ले चुकी हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी व्लॉगिंग सोशल मीडिया विवेक दहिया मनोरंजन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में!ये हैं मोहब्बतें सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर्दे से दूर हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दिव्यांका अब व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं।
और पढो »
प्रशांत किशोर ने बदला राजनीतिक रणनीति, गठबंधन की संभावनाबिहार के राजनेता प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव किया है। अब वे भविष्य में गठबंधन की राजनीति में भी अपना कदम रख सकते हैं।
और पढो »
दिव्यांका त्रिपाठी मानती हैं कि वो अपने पति विवेक दहिया के रास्ते में आ जाती हैंदिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि वो अपने पति विवेक दहिया की पहचान को छुपा देती हैं और उनके करियर में बाधा डालती हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग उन्हें साथ देखते हैं तो विवेक पर एक शैडो पड़ जाता है और लोग उनकी काबिलियत को नहीं पहचान पाते हैं।
और पढो »
दिव्यांका त्रिपाठी की हल्दी में हंसी छाया!दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की हल्दी में पीले रंग का सूट पहना जिसमे वो बेहद प्यारी लग रही थी।
और पढो »
दिव्यांका त्रिपाठी की बर्गंडी साड़ी ने सबको लुभाईदिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की शादी में एक खूबसूरत बर्गंडी वेलवेट साड़ी पहनी थी। उनकी स्टाइल और एलिगेंस ने सभी को प्रभावित किया।
और पढो »
रवीना टंडन की बेटी राशा फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैंरवीना टंडन की बेटी राशा अजय देवगन के भांजे अमान देवगन के साथ अपनी पहली फिल्म में दिखाई देंगी। रवीना टंडन अपने परिवार के साथ फिल्म प्रचार में काफी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी काम किया है और कभी अपने पति से पैसे नहीं मांगे, वे चाहते हैं कि उनकी बेटी भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। रवीना ने यह भी बताया कि राशा एक्टिंग के करियर के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखेगी।
और पढो »