उदय कोटक ने मुंबई के वर्ली सी फेस में स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की खरीद की। इस बिल्डिंग में 24 अपार्टमेंट हैं और इसकी कीमत 400 करोड़ रुपये से अधिक है। यह रियल एस्टेट में अब तक की सबसे महंगी कीमतों में से एक है।
नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों रियल एस्टेट को लेकर चर्चा में है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर कारोबारी तक प्रॉपर्टी में रुचि दिखा रहे हैं। अब देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक भी मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक और उनके परिवार ने मुंबई में कोई अपार्टमेंट ही नहीं, बल्कि पूरी बिल्डिंग ही खरीद ली है। देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक और उनके परिवार ने मुंबई के वर्ली सी फेस की एक पूरी बिल्डिंग खरीदी है। यह रेजिडेंशियल बिल्डिंग
है। इस बिल्डिंग की कीमत 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इस खरीदारी के साथ ही देश में प्रॉपर्टी के दामों का एक नया रेकॉर्ड बन गया है। उदय कोटक ने इस बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों से उनके घर खरीद लिए हैं।कोटक परिवार ने जो यह बिल्डिंग खरीदी है, वह दो मंजिला है। इनमें कुल 24 अपार्टमेंट हैं। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार उदय कोटक के परिवार ने 30 जनवरी को बिल्डिंग के कुल 24 अपार्टमेंट में से 12 अपार्टमेंट के सौदे रजिस्टर करवाए। एक सौदा सितंबर में रजिस्टर हुआ था। बाकी सौदे भी जल्द ही पूरे होने की उम्मीद है। जिनके सौदे बचे हैं, उन्हें टाकन राशि दी जा चुकी है।इस बिल्डिंग का सबसे बड़ा अपार्टमेंट 1,396 वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत 38.24 करोड़ रुपये है। वहीं सबसे छोटे 173 वर्ग फुट के घर की कीमत 4.7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अब तक की सबसे ज्यादा कीमतकोटक परिवार इस बिल्डिंग के घर करीब 2.72 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदे हैं। यह किसी भी प्रॉपर्टी सौदे के लिए देश में अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले देश में प्रति वर्ग फुट की सबसे ऊंची कीमत दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर 2.25 लाख रुपये और भूलाभाई देसाई रोड पर 2.09 लाख रुपये थी।मुंबई में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहींमुंबई इस समय रियल एस्टेट में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी यहां प्रॉपर्टी को लगातार खरीद और बेच रहे हैं।अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना में वर्ली स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट 80 करोड़ रुपये में बेचा है। मशहूर संगीतकार अनु मलिक और उनकी पत्नी अंजू मलिक ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं। फरवरी में यह सौदा 14.49 करोड़ रुपये में हुआ।सनी लियोनी ने भी मुंबई में 8 करोड़ रुपये में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है। इसके लिए 35 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुंबई के बांद्रा पश्चिम की एक हाउसिंग कांप्लेक्स का अपना अपार्टमेंट बेचा है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने 22.50 करोड़ रुपये में बेची। सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में यह प्रॉपर्टी 14.0 करोड़ रुपये में खरीदी थी। फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने भी कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में 24 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने इसे 31 करोड़ रुपये में खरीदा था
रियल एस्टेट मुंबई उदय कोटक कोटक महिंद्रा बैंक प्रॉपर्टी कीमत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ने देश में सबसे अधिक टोल वसूली कीदिसंबर 2024 में देश में टोल संग्रह में 19% की वृद्धि देखी गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ने 163 करोड़ रुपये की वसूली की, यह सबसे अधिक टोल वसूली वाला एक्सप्रेसवे है।
और पढो »
भारत विश्व आर्थिक मंच में शानदार प्रदर्शन, 20 लाख करोड़ के निवेश के आश्वासनडब्ल्यूईएफ बैठक में भारत ने एक भरोसेमंद देश के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई।
और पढो »
ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने भारत से कितना धन इकट्ठा किया?ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने भारत से 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जिसमें से 33.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर देश के सबसे अमीर लोगों के हाथों में गया।
और पढो »
प्रॉपर्टी बाजार के भी ‘खिलाड़ी’ हैं अक्षय कुमार, 2.38 करोड़ लगा कमा लिए 1.87 करोड़, जानिए कैसेअक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में अपना अपार्टमेंट 4.25 करोड़ रुपये में बेचा, जिससे उन्हें 78% मुनाफा हुआ। उन्होंने इसे 2017 में 2.38 करोड़ रुपये में खरीदा था।
और पढो »
SA20 में विल जैक्स का खामोश बल्ला, MI को चिंतामुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ 25 लाख रुपये में विल जैक्स खरीदा था लेकिन SA20 में उनके प्रदर्शन ने टीम को चिंता में डाल दिया है.
और पढो »
महाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभउत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2023 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई है और 2 लाख करोड़ रुपये तक के आर्थिक लाभ का अनुमान लगाया है.
और पढो »