श्याम बेनेगल, भारतीय सिनेमा के 'आर्ट सिनेमा' के जनक और कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित निर्देशक, का निधन हो गया।
बेटी ने बयां किया अपना दर्द जुबैदा, अंकुर जैसी फिल्में निर्देशित की थी। श्याम बेनेगल ने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। दिवंगत श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने बताया, 'वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।' दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। उसके बाद से उनका डायलिसिस के साथ इलाज चल रहा था।' आज होगा अंतिम संस्कार दिवंगत श्याम बेनेगल का आज मंगलवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में
दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उनके घर त्रिवेणी संगम की बिल्डिंग के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। 14 दिसंबर को 90वां जन्मदिन मनाया हाल ही में 14 दिसंबर को श्याम बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता से लेकर तमाम बॉलीवुड की हस्तियों ने साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। अपने नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना चुके श्याम बेनेगल को 8 फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिया जा चुका है। श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार दिए, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' का भी निर्देशन किया। पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने वैसे को पढ़ाई अर्थशास्त्र की थी, लेकिन बाद में उनका रुझान फोटोग्राफी की ओर हो गया था। बॉलीवुड में उन्हें आर्ट सिनेमा का जनक भी माना जाता है, जब वे बारह साल के थे, तब उन्होंने अपने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल के दिए गए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी। उनके परिवार में पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी पिया बेनेगल हैं
श्याम बेनेगल बॉलीवुड निर्देशक आर्ट सिनेमा निधन फिल्म पुरस्कार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
और पढो »
सिनेमा जगत को अद्भुत संसार रचने वाले श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज श्याम बेनेगल का 90 साल की आयु में निधन हो गया। बेनेगल ने अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों से सिनेमा जगत को अलग पहचान दिलाई।
और पढो »
फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
और पढो »
फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया।
और पढो »
फ़िल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधनदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
और पढो »
फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनबॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन मुंबई के वोकार्ट अस्पताल में हुआ।
और पढो »