वर्ष 2025 में दो बार ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। पहली परेड जनवरी और दूसरी मार्च में होगी।
वॉशिंगटन: वर्ष 2025 में, दो बार ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। पहली परेड जनवरी और दूसरी मार्च में होगी, जब कई ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इस दुर्लभ खगोलीय घटना में शुक्र , मंगल , बृहस्पति , शनि , नेपच्यून और यूरेनस जैसे ग्रह शामिल होंगे। भारत में जनवरी में ग्रहों की परेड 21 जनवरी को शाम साढ़े आठ बजे के बाद सबसे अच्छी तरह दिखेगी। मार्च में यह परेड आठ तारीख को दिखेगी। कुछ ग्रह नंगी आंखों से दिखेंगे लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होगी।\ ग्रहों की परेड या ग्रहों का
संरेखण तब होता है, जब एक से अधिक ग्रह पृथ्वी के समानांतर एक रेखा में दिखाई देते हैं। ऐसा तब होता है, जब सभी ग्रह सूर्य के एक ही तरफ होते हैं। सभी ग्रहों का पूरी तरह से संरेखित होना एक दुर्लभ घटना है। पिछली ग्रह परेडों में प्रमुख ग्रहों, जैसे शनि, बृहस्पति, मंगल और शुक्र का संरेखण देखा गया है। कुछ मामलों में, नेपच्यून और यूरेनस जैसे ग्रह भी इस परेड में दिखाई देते हैं।\साल 2025 की ग्रह परेड जनवरी 2025 में छह ग्रहों का संरेखण होगा। ये ग्रह हैं शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस। भारत में इसे 21 जनवरी को देखा जा सकेगा, जो करीब चार सप्ताह चलेगा। ये ग्रह आकाश में एक समान रेखा में संरेखित होंगे। शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को नंगी आंखों से जबकि नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन से देखा जा सकेगा। भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय 21 जनवरी को सूर्यास्त के बाद साढ़े आठ बजे होगा, जब आकाश में अंधेरा हो जाएगा। जनवरी के बाद मार्च में एक और ग्रह परेड होगी। 8 मार्च, 2025 को मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, शुक्र, नेपच्यून, शनि और बुध आकाश में संरेखित होंगे। इस परेड में बुध पहले से संरेखित ग्रहों में शामिल हो जाएगा। इस घटना के दौरान रात के आकाश में एक अर्धचंद्र दिखाई दे सकता है, जो दृश्य को शानदार बना देगा। मार्च में ग्रह परेड को देखने का सबसे अच्छा समय भी सूर्यास्त के बाद होगा
खगोल विज्ञान ग्रहों की परेड ग्रह संरेखण शुक्र मंगल बृहस्पति शनि नेपच्यून यूरेनस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मंगल ग्रह 2025 में चमकदार होगामंगल ग्रह 2025 की शुरुआत में एक खगोलीय घटना के कारण रात के आकाश में अपनी अलग चमक बिखेरता है, यह घटना हर 26 महीनों में एक बार होती है।
और पढो »
सात ग्रहों का दुर्लभ संरेखण, 28 फरवरी को आकाश में रहस्यमय दृश्य28 फरवरी को सभी सात ग्रह पृथ्वी के आकाश में एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। यह दुर्लभ घटना को वैज्ञानिक दुर्लभ ग्रह संयोग नाम देते हैं।
और पढो »
नववर्ष 2025: रिश्तों पर ग्रहों का असरनववर्ष 2025 में ग्रहों की चाल में बदलाव का रिश्तों पर गहरा असर पड़ेगा।
और पढो »
जनवरी 2025 में ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शानदार महीनाबुध, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह जनवरी 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
और पढो »
रामलला दर्शन से नववर्ष 2025 की शुरुआतअयोध्या में रामलला के दर्शन से नववर्ष 2025 की शुरुआत होगी। नए साल के पहले दिन बुधवार को राम मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
और पढो »
भारत में 2025 में चार खगोलीय घटनाओं का अवलोकनवर्ष 2025 में भारत में चार खगोलीय घटनाएं होंगी, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं।
और पढो »