दौसा जिले में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है। बादल छा जाने और हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर और बढ़ गया है। इससे पहले सप्ताह में साफ मौसम के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, बारिश से गेहूं, जौ और चना फसलों को फायदा होगा, लेकिन सरसों की अगेती फसलों को नुकसान हो सकता है।
बादल छाने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी , सर्द हवा से फिर बढ़ा ठंड का असर दौसा जिले में मौसम में अचानक आए बदलाव से अब ठंड का असर और बढ़ गया है। यहां बीती रात से ही आसमान में घने बादल छा गए और मंगलवार सुबह जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।यहां बीते सप्ताह मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम में आए बदलाव और हल्की बारिश से ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि बारिश से
गेहूं, जौ व चना फसलों को फायदा होगा, लेकिन सरसों की अगेती फसलों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि सरसों की अगेती फसल पकने के कगार पर पहुंच गई है, ऐसे में कटाई शुरू होने से पहले मौसम खराब होने से नुकसान हो सकता है। यहां मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
ठंड मौसम बदलाव बूंदाबांदी दौसा किसान फसलों
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Meerut मेरठ मौसम मेरठ में मौसमMeerut में सोमवार को दिन में धूप निकलने से राहत मिली लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे की आशंका जताई है।
और पढो »
टोंक में घने बादल, बारिश के आसारटोंक में बदलाव मौसम से बारिश की संभावना बढ़ गई है। घने बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है। किसान ओलावृष्टि की आशंका से चिंतित हैं।
और पढो »
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खुशहाल मौसमदिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कोहरे की आशंका से मुक्ति और खुशहाल मौसम की संभावना है।
और पढो »
अनार की फसल को ठंड से बचाने के लिए किसानों ने अनूठा कदम उठायाजालोर जिले के किसानों ने अनार की फसल को सर्दियों में गिरने वाली ओस और ठंड से बचाने के लिए प्लास्टिक की चादरों से पौधों को ढककर यह अनोखा कदम उठाया है.
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में दूसरी रात भी ठंड तेज, 3.6 डिग्री तापमान में कमीशनिवार को धूप के बावजूद गलन का असर ज्यादा रहा। बदलते मौसम के कारण चित्तौड़गढ़ में फिर से ठंड बढ़ी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
और पढो »
रतलाम में बर्फीली हवाओं का कहर, कड़ाके की ठंड से किसानों को भारी नुकसानरतलाम जिले में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का कहर बरपा रहा है। कड़ाके की ठंड से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट आई है।
और पढो »