यह लेख नदियों के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह पानी की कमी और नदियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करता है।
अलग-अलग तो हमारा कोई वजूद नहीं। नदी की ज़ात है पानी हमारी ज़ात। नदी नदी हमारे लिए इश्क़ है मुकम्मल इश्क़। मियां तुम्हारे लिए होगी वारदात। नदी - इरशाद ख़ान सिकंदर ' नदी ' लफ़्ज़ सुनते ही ज़िंदगी का एहसास होता है। ज़मीन और फ़लक के बीच की दुनिया का वजूद दिमाग़ में आता है। याद आती हैं सदियों पुरानी मान्यताएं, परंपराएं और सभ्यताएं। मिस्र (नील नदी ) और सिंधु घाटी सभ्यता (सिंधु नदी ) से लेकर मेसोपोटामिया (दजला और फ़रात) और चीन की सभ्यता (ह्वान) तक, बिना नदियों के इनका कोई वजूद ही नहीं मुमकिन था। मौजूदा
वक़्त में भी दिल्ली (यमुना), लंदन (थेम्स), न्यू यॉर्क (हडसन), पेरिस (सीन), वाशिंगटन डीसी (पोटोमैक), एम्सटर्डम (एम्सेल) और अंकारा (नील नदी) जैसे दुनिया के बड़े शहर नदियों के किनारे ही मौजूद हैं। पृथ्वी की सतह का क़रीब 71 फ़ीसदी हिस्सा पानी से ढका हुआ है, जो ज़्यादातर महासागरों के रूप में है। 68 फ़ीसदी से ज़्यादा पीने लायक पानी बर्फ़ की परतों और ग्लेशियरों में समाया हुआ है। वहीं, सिर्फ़ 30 फ़ीसदी भूजल में पाया जाता है। पृथ्वी पर मौजूद पानी का 99 फ़ीसदी से ज़्यादा हिस्सा इंसानों और कई अन्य जीवों के लिए इस्तेमाल करने लायक नहीं है। फ्रेश वॉटर का सिर्फ़ 0.3 प्रतिशत ही झीलों, नदियों और दलदलों के सतही पानी में पाया जाता है। इससे यह समझना बेहद आसान हो जाता है कि नदियां इंसानी ज़िंदगी के लिए कितना बड़ा वरदान हैं। नदियों के ज़रिए मिलने वाला पानी खेती, पीने, ट्रांसपोर्टेशन और बिजली उत्पादन के अलावा कई ज़रूरतो में काम आता है।नदियां पहाड़ों, ग्लेशियरों, झीलों और झरनों से छोटी बच्ची की तरह निकलकर बीहड़ इलाक़ों को चीरते, बंजर ज़मीनों में जान फूंकते, बल खाते और लहराते हुए सागर में विलीन हो जाती हैं। लेकिन ग़ौर करने वाली बात ये है कि एक नदी के निकलने और विलीन हो जाने तक के इस सफ़र के दरमियान इंसानी दिमाग़ का क्या क़िरदार है
नदी जल जीवन संसाधन पर्यावरण महत्वपूर्णता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
नदी पुनर्स्थापन कार्यक्रम: खगड़िया की नदियों और मछुआरों के लिए वरदानसरकारी नदी पुनर्स्थापन कार्यक्रम खगड़िया की नदियों को शुद्ध करने, मछुआरों को जीविका का साधन प्रदान करने और लुप्त हो रही मछलियों को पुनर्स्थापित करने में मदद कर रहा है। कार्यक्रम के तहत नदियों में मत्स्य अंगुलिकाएं गिराई जा रही हैं, जिससे मछली उत्पादन बढ़ रहा है और मछुआरों के पलायन का खतरा कम हो रहा है।
और पढो »
रहस्यमयी होती है महिला नागा साधुओं की जिंदगी! करना पड़ता है ये डराने वाला काममहिला नागा साधुओं का जीवन काफी अलग होता है. आज हम जानेंगे कि कैसे महिलाएं नागा साधू का जीवन जीती हैं.
और पढो »
चौधरी देवीलाल: हरियाणा के राजनीतिक दिग्गजयह लेख चौधरी देवीलाल के राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करता है।
और पढो »
ब्रेकअप के बाद नहीं कर पा रहे मूवऑन? तो जरूर फॉलो करें ओशो की ये 5 बातेंब्रेकअप जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन इससे उबरना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.
और पढो »
कौन थे चे ग्वेरा, जो मात्र 39 साल के जीवन में बने क्रांति का चेहरा Che Guevara who became the face of revolutionकौन थे चे ग्वेरा, जो मात्र 39 साल के जीवन में बने क्रांति का चेहरा
और पढो »
R.A.W. एजेंट Lucky Bisht ने अपनी बायोपिक नोवेल के सीक्वल का किया ऐलान, इस मशहूर क्राइम राइटर ने किया है क्यूरेटलकी बिष्ट के जीवन पर आधारित, 'R.A.W. Hitman' के सीक्वल का अनावरण हो गया है। 'R.A.W.
और पढो »