नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में AISA का विरोध, काला झंडा दिखाने का प्रयास

राजनीति समाचार

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में AISA का विरोध, काला झंडा दिखाने का प्रयास
नीतीश कुमारप्रगति यात्राAISA
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में भोजपुर जिले में AISA के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया।

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में आरा में AISA के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। लगभग एक महीने से बिहार में प्रगति यात्रा कर रहे नीतीश कुमार को भोजपुर जिले में 'लेफ्ट' के नेतागिरी का सामना करना पड़ा। करीब 10-12 लड़के सड़क किनारे खड़े हो गए, जिनमें से एक के हाथ में लाल रंग का एक झंडा था, जिस पर AISA लिखा हुआ था। दो लड़कों के हाथों में पन्ना था, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। पुलिस और इन लड़कों के बीच बातचीत से लग रहा था कि ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी मांग-पत्र सौंपना चाहते

थे। हालांकि, बीच सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री के कारकेड का रुकना संभव नहीं था। मजिस्ट्रेट और पुलिस वाले यही समझा रहे थे। इनके मांग-पत्र को सीएम तक पहुंचाने की बात कर रहे थे। फिर इनमें से पांच लोगों को सीएम से मिलवाने की बात कर रहे थे। तब ये कहने लगे कि सभी लोग सीएम से मिलेंगे। तब तक सीएम का कारकेड गुजरने लगा। हूटर की आवाजें आने लगीं। पुलिस वालों ने सतर्क होकर इनके पास पहुंच गए। इसके बाद इनमें से दो-तीन लड़कों ने अपने पॉकेट से काला पकड़ा निकाल लिया। इसके बाद शुरू हुआ मुर्दाबाद-मुर्दाबाद का नारा। पुलिस वालों से इन लड़कों की धक्मामुक्की शुरू हो गई। पुलिस वालों ने इन्हें धकियाते-धकियाते सड़क से दूर कर दिया। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के ककिला और हरिगांव पंचायत पहुंचे थे। वहां, विकास कार्यों का जायजा लिया और विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 52 लाख के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी दौरान ककिला से हरिगांव जाते समय जगदीशपुर के सिअरुआ में विभिन्न मांगों को लेकर कथित तौर पर AISA छात्र संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे। मगर, मुख्यमंत्री के कारकेड का अपना प्रोटोकॉल होता है। बीच सड़क पर मुख्यमंत्री से मिलने की जिद कर रहे थे। हालाँकि, इन लोगों ने दावा किया कि मिलने का समय इनलोगों ने मांगा था लेकिन प्रशासन की ओर से वक्त नहीं दिया गया। फिर ये लोग सियरुआ मोड़ पर पहुंच गए। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजरना शुरू हुआ, काला कपड़ा दिखाने की कोशिश करने लगे। बाद में सूचना मिली की सीएम के कारकेड गुजरने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में 5-6 लड़को को हिरासत में भी लिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें से एक साहिल अरोड़ा नाम के लड़कों को थोड़ी ज्यादा चोट आ गई तो आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

नीतीश कुमार प्रगति यात्रा AISA काला झंडा विरोध भोजपुर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में AISA का विरोधनीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में AISA का विरोधबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में AISA से जुड़े कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका। इसके बाद छात्रों ने काले कपड़े दिखाने की कोशिश की और नारेबाजी की। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। एक छात्र को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढो »

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में पुल निर्माण कार्य में तेजीनीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में पुल निर्माण कार्य में तेजीमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा ने बिहार में पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई है। राज्य पुल निर्माण निगम को नए प्रोजेक्टों के लिए मंजूरी मिली है और आने वाले बजट में नए पुलों के लिए राशि का प्रावधान संभव है।
और पढो »

किशनगंज में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, 350 करोड़ की सौगातकिशनगंज में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, 350 करोड़ की सौगातमुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के किशनगंज जिले में प्रगति यात्रा का तीसरा चरण करेंगे और करीब 350 करोड़ रुपये की सौगात प्रदान करेंगे. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें स्कूल, अनांगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, शौचालय और खेल मैदान शामिल हैं.
और पढो »

नीतीश कुमार ने बक्सर में 476 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियानीतीश कुमार ने बक्सर में 476 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियाबक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट और बक्सर जिले की बहुप्रतीक्षित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लोकार्पण हो गया। प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर खुशी का माहौल दिख रहा था। नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 202 करोड़ की लागत से बने इस बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना...
और पढो »

दीपांकर भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को बताया आतंक यात्रादीपांकर भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को बताया आतंक यात्राबिहार के बेगूसराय में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को 'आतंक और दमन की यात्रा' करार दिया। साथ ही नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर बिहार को उत्तर प्रदेश जैसा बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि नए साल में जनता को शुभकामना देने के बजाय...
और पढो »

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने 82 योजनाओं को दी मंजूरी, 13 हजार करोड़ से अधिक होंगे खर्चBihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने 82 योजनाओं को दी मंजूरी, 13 हजार करोड़ से अधिक होंगे खर्चबिहार कैबिनेट Bihar Cabinet ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान उत्तर बिहार के लिए घोषित 82 योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं पर कुल 13142.
और पढो »



Render Time: 2025-04-16 21:36:26