न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव नवंबर में होना है। इस चुनाव में भारतवंशी जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। ममदानी के न्यूयॉर्क को किफायती शहर बनाने के वादे से बिजनेस समुदाय चिंतित हैं और उन्हें हराने की कोशिश में जुट गए हैं।
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी के मेयर बनने की राह में मुश्किलें आ रही हैं। एक तरफ उन्हें जिताने के लिए वन एनवाईसी नाम से एक नई पॉलिटिकल एक्शन कमेटी बनाई गई है, वहीं दूसरी तरफ व्यापार जगत के लोग न्यूयॉर्कर फॉर ए बेटर फ्यूचर मेयर 25 नाम से एक और पीएसी बनाकर उन्हें हराने की कोशिश कर रहे हैं। ममदानी ने कॉरपोरेट टैक्स और अमीरों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे बिजनेस समुदाय में चिंता है। मेयर पद के अन्य दावेदार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।न्यूयॉर्क डेली न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्हें मेयर बनाने के लिए अब एक नई पीएसी मैदान में उतर आई है। इस वन एनवाईसी पीएसी को सरकारी कागजात के मुताबिक गुरुवार को बनाया गया था। इसके ट्रेजरार यासिर सलेम हैं। यासिर हीरा वेंचर्स में पार्टनर हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार यह कंपनी हेल्थकेयर और एजुकेशन कंपनियों में शुरुआती दौर में निवेश करती है।न्यूयॉर्क डेली न्यूज से बातचीत में सलेम ने कहा, 'मैं लंबे समय से समर्थन करने में रुचि रखता था।' सलेम ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने पहले मैकिन्से और पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड में भी काम किया है। उन्होंने पीएसीके बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। व्यापारी समुदाय टैक्स बढ़ाने के ऐलान से चिंतितजोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। उन्होंने जून में हुए प्राइमरी चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद से ही शहर के बिजनेस समुदाय में चिंता है। ममदानी ने शहर में किफायती जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने कॉरपोरेट टैक्स को 7.
5% से बढ़ाकर 11.5% करने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही उन्होंने 10 लाख डॉलर से ज्यादा कमाने वाले परिवारों पर 2% का अतिरिक्त इनकम टैक्स लगाने की बात कही है।इन प्रस्तावों से न्यूयॉर्क के बिजनेस जगत में खलबली मची हुई है। इसी वजह से न्यूयॉर्कर फॉर ए बेटर फ्यूचर मेयर 25 नाम से एक नई पीएसी बनाई गई है। इसका मकसद ममदानी को हराना है। हालांकि इस ग्रुप ने अभी तक किसी और उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है। अभी यह भी साफ नहीं है कि कुओमो चुनाव में बने रहेंगे या नहीं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, इस ग्रुप ने लगभग 20 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बनाई है।मेयर एडम्स और कुओमो, दोनों के पास नवंबर में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का विकल्प है। दोनों ने एक-दूसरे से चुनाव से हटने की अपील की है। पूर्व गवर्नर डेविड पैटर्सन ने भी बिजनेस लीडर्स से एडम्स या कुओमो में से किसी एक का समर्थन करने के लिए कहा है।चुनावी चंदा जुटाने में पिछड़े जोहराम ममदानीजोहरान ममदानी के समर्थन में एक ग्रुप न्यू यॉर्कर्स फॉर लोअर कॉस्ट्स प्राइमरी चुनाव के दौरान बनाया गया था। इस ग्रुप ने 1.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा का चंदा इकट्ठा किया था। इसमें से हजारों डॉलर तो प्राइमरी चुनाव जीतने के बाद मिले थे। इस ग्रुप ने संकेत दिया है कि वह आम चुनाव में भी काम करता रहेगा। इस ग्रुप ने टीवी पर विज्ञापन दिए और वोटरों को मैसेज भेजे। लेकिन यह फिक्स द सिटी पीएसी के सामने कमजोर साबित हुआ। फिक्स द सिटी पीएसी ने कुओमो के समर्थन में 24 मिलियन डॉलर जुटाकर शहर के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। द न्यूज ने पहले बताया था कि फिक्स द सिटी पीएसी अभी भी चंदा जुटा रही है। वह एक 'फ्री-मार्केट उम्मीदवार' का समर्थन करना चाहती है।इस पूरे घटनाक्रम से न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। एक तरफ ममदानी हैं, जो गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए काम करना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिजनेस जगत है, जो टैक्स बढ़ाने के उनके प्रस्तावों से चिंतित है। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है।
New York Mayor Election Business Community Political Action Committees America ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव व्यापारी समुदाय पॉलिटिकल एक्शन कमेटियां अमेरिका
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को JFREJ का समर्थन, बदलाव की उम्मीदन्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के लिए चुनाव की तैयारी जोरों पर है। अमेरिकी वामपंथी यहूदी संगठन 'ज्यूज़ फॉर रेशियल एंड इकोनॉमिक जस्टिस' ने ज़ोहरान ममदानी को अपना समर्थन दे दिया है।
और पढो »
Fact Check: न्यूयॉर्क के मेयर बनने जा रहे जोहरान ममदानी ने हिंदू विरोधी प्रदर्शन को लीड किया और गाली दी थी?भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दौड़ में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
और पढो »
चौंकाने वाली जीतन्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की मेयर पद की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव का संकेत है, जहां उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया।
और पढो »
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव: एरिक एडम्स ने जोहरान ममदानी को 'चांदी की चम्मच' वाला उम्मीदवार बतायान्यूयॉर्क के मेयर एडम्स ने ज़ोहरान ममदानी पर हमला करते हुए अपना चुनावी अभियान शुरू किया। ममदानी ने एंड्रयू कुओमो को प्राइमरी चुनाव में हरा दिया है। एडम्स ने ममदानी को विशेषाधिकार प्राप्त बताया।
और पढो »
न्यूयॉर्क मेयर उम्मीदवार ममदानी ने हाथ से खाना खाया: भारतवंशी नेता से बोले अमेरिकी सांसद- तौर-तरीके सीखो या...भारतीय मूल के न्यूयॉर्क से मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी का हाथ से चावल-दाल खाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
और पढो »
वर्ल्ड अपडेट्स: नेपाल में मानसूनी आपदाओं से 31 की मौत, 151 घायलन्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में जोहरान ममदानी ने बड़ी जीत हासिल की। वह क्वींस के स्टेट असेंबलीमैन हैं। Dainik Bhaskar world update
और पढो »




