Radhika Yadav Tennis Player: पुलिस ने बताया कि दीपक अपनी बेटी राधिका द्वारा टेनिस की ट्रेनिंग दिये जाने से परेशान था और राधिका को कई बार ट्रेनिंग बंद करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां लगीं, जिनमें तीन पीठ में और एक कंधे में लगी.
नई दिल्ली. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि प्लानिंग के तहत राधिका यादव की हत्या की गई थी. 15 दिन से बाप और बेटी में बहस हो रही थी, जिसे लेकर दीपक यादव तनाव में थे.
गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सुशांत लोक स्थित दोमंजिला मकान में बृहस्पतिवार को राधिका की उनके पिता दीपक यादव ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. चलिए जानते हैं कि राधिका मर्डर केस की जांच में अब तक क्या सामने आया… प्लानिंग के तहत राधिका यादव की हत्या की गई. दरअसल, 15 दिन से बाप और बेटी के बीच बहस हो रही थी जिसकी वजह से दीपक अपना आपा खोने लगे थे. वह गांव के लोगों के तानों से भी तंग आ चुका था कि वह अपनी बेटी की कमाई पर जी रहा है. तानों से तंग आकर दीपक एकेडमी बंद करवाना चाहते थे, लेकिन राधिका एकेडमी बंद करने से इनकार कर चुकी थी, जिससे दीपक गुस्से में था. दिलचस्प बात यह है कि पिता ने ही 2 करोड़ खर्च कर राधिका के लिए एकेडमी खुलवाई थी. राधिका की हत्या वाले दिन क्या हुआ? मर्डर वाले दिन राधिका किचन में खाना बना रही थी. किचन में दीपक का बेटी राधिका के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी दीपक ने रिवॉल्वर से राधिका को गोली मार दी. यह भी बताया जा रहा है कि साजिश के तहत भाई को पहले ही घर से बाहर भेज दिया गया था. हालांकि, अब राधिका के चाचा का कहना है कि राधिका के पिता को अपने किए पर अफसोस हो रहा है और वो अपने लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है. 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दीपक दीपक को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शुक्रवार को अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था, जिस दौरान पुलिस ने सेक्टर 57 में स्थित उसके घर से पांच गोलियां और एक कारतूस बरामद किया था. आरोपी को जांच के तहत उसके गांव पटौदी भी ले जाया गया. बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था दीपक इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं, जो पिता-पुत्री के बीच विवाद का विषय बन गया था क्योंकि दीपक को अकसर अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी आर्थिक रूप से संपन्न है और विभिन्न संपत्तियों को किराये पर देने से उसकी अच्छी आमदनी होती है, इसलिए वह बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था लेकिन ताने सुनने के कारण पिछले कुछ सप्ताह से अवसाद में था. दीपक ने हत्या करने की बात कबूल कर ली इस संबंध में एक जांच अधिकारी ने शनिवार को कहा, “राधिका की अपनी कोई अकादमी नहीं थी. वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थीं. दीपक ने कई बार उनसे प्रशिक्षण बंद करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. पिता और पुत्री के बीच तकरार की मुख्य वजह यही थी.” पुलिस के अनुसार, दीपक ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है. वीडियो से राधिका की हत्या का कोई ताल्लुक नहीं ये दावे किये गए थे कि दीपक राधिका की सोशल मीडिया पर मौजूदगी और एक ‘इन्फ्लुएंसर’ बनने की आकांक्षा से नाराज था. कई लोगों ने दावा किया था कि एक कलाकार के साथ राधिका का संगीत वीडियो उनकी हत्या का कारण बना. सेक्टर 56 थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा, “वीडियो 2023 में अपलोड किया गया था और इसका हत्या से कोई संबंध नहीं है. आरोपी ने बार-बार कहा है कि वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी प्रशिक्षण से कमाई करे.” दीपक ने ई बार राधिका को कई बार ट्रेनिंग बंद करने को कहा परिवार के एक करीबी रिश्तेदार के अनुसार, दीपक ने बचपन से ही राधिका के टेनिस करियर में साथ दिया था. उन्होंने बताया कि दीपक अपनी बेटी द्वारा टेनिस का प्रशिक्षण दिए जाने से परेशान था और राधिका को कई बार प्रशिक्षण बंद करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां लगीं, जिनमें तीन पीठ में और एक कंधे में लगी. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को वजीराबाद स्थित उनके गांव में किया गया.
Radhika Yadav News Radhika Yadav News In Hindi Radhika Yadav Tennis Player Radhika Yadav Case In Hindi Radhika Yadav Music Video राधिका यादव मर्डर केस राधिका यादव न्यूज राधिका यादव हिंदी न्यूज राधिका यादव टेनिस प्लेयर राधिका यादव हत्या राधिका यादव म्यूजिक वीडियो
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मेरी खुशी के लिए मां को मुंबई की चॉल में रहना पड़ा, पापा ने दिल्ली में अकेले घर संभाला- समीक्षा सूदमाता-पिता की इकलौती बेटी समीक्षा सूद को दिल्ली का आलीशान घर छोड़कर मुंबई की चॉल में एक कमरे के घर में रहना पड़ा। जानिए अभिनेत्री की सफलता की कहानी।
और पढो »
पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवालपटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल
और पढो »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
और पढो »
बिल्कुल ठीक था मेरी बेटी का कैरेक्टर...टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मां का पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में पिता द्वारा ही बेटी की हत्या करने की घटना से हर कोई हैरान है। टेनिस खिलाड़ी बेटी की पिता ने हत्या क्यों की? पुलिस इस सवाल का पता करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के वक्त पर बेटी राधिका के अलावा घर में पिता और मां की मौजूदगी...
और पढो »
राधिका यादव की मां का सनसनीखेज खुलासा, 'कातिल' पिता की खुल गई एक-एक पोलRadhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की मां का सनसनीखेज खुलासा, 'कातिल' पिता की खुल गई एक-एक पोल, मर्डर केस में आया नया मोड़
और पढो »
'ना खुद की टेनिस एकेडमी, ना ट्रेनिंग देने के लिए पिता की रजामंदी...', गुरुग्राम पुलिस के खुलासे से राधिका मर्डर केस में उलझी कहानीराधिका मर्डर केस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया. जहां से माननीय अदालत ने दीपक यादव को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया.
और पढो »




