पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं हो रहा है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
पंजाब में मौसम में अभी कोई परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं हो रहा है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.
1 डिग्री पटियाला में रिकॉर्ड किया गया है, जिसे 'काफी अधिक' माना जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान की सीमा में है, इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। पंजाब के इलाकों में आने वाले पांच दिनों में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और बारिश की संभावनाएं नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है
मौसम पंजाब पश्चिमी विक्षोभ बारिश तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पंजाब में मौसम में बदलाव, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ावपंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश के आसार हैं और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढो »
पंजाब में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असरपंजाब में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। तापमान में अधिक बदलाव नही होगा।
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, बारिश की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के साथ वसंत मौसम का आगमन हुआ है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »
हिमाचल में 29 जनवरी से बदलेगा मौसम, वर्षा और हिमपात की संभावनाहिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस दौरान वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान है।
और पढो »
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना, तीन फरवरी से बर्फबारी और वर्षाउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। लेकिन तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभावदिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की धुंध छाए रहती है, लेकिन दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।
और पढो »