पंजाब में रोडवेज बसों का तीन दिन का चक्का जाम!

राजनीति समाचार

पंजाब में रोडवेज बसों का तीन दिन का चक्का जाम!
ROADWAYSSTRIKINGTRANSPORT
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की है, इस कारण कर्मचारी तीन दिन के लिए चक्का जाम कर रहे हैं

पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6,7,8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा

है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की। एक जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हमारे मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी। हड़ताल में किसान जत्थेबंदियां भी शामिल होंगी बैठक के बाद सरकार और विभाग के अधिकारियों ने हमारे मांग को नजरंदाज किया। इस कारण पूरे पंजाब में 6, 7 और 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस का चक्का जाम रहेगा। 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कुछ किसान जत्थेबंदी भी शामिल होंगे। लोगों की बढ़ेगी परेशानी पंजाब में तीन दिन के लिए रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को खासी परेशानी होने वाली है। क्योंकि बसों के न चलने से यात्रियों को निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे। इससे पहले तीन दिन तक कभी भी रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल नहीं की थी। ऐसे में अगर यह हड़ताल तीन दिन तक चलेगी तो इससे विभाग को भी खासा आर्थिक नुकसान होगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

ROADWAYS STRIKING TRANSPORT DEMAND WORKERS PUNJAB

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Chittorgarh News : रावतभाटा के बस स्टैंड को सालों से रोडवेज बसों के ठहराव का इंतजारChittorgarh News : रावतभाटा के बस स्टैंड को सालों से रोडवेज बसों के ठहराव का इंतजारChittorgarh News : चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित चारभुजा रोडवेज बस स्टैंड पिछले कई सालों से रोड़वेज बसों के ठहराव का इंतजार कर रहा है.
और पढो »

पंजाब बंद का आह्वान, रेल चक्का जाम की चेतावनीपंजाब बंद का आह्वान, रेल चक्का जाम की चेतावनीकिसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। उन्होंने बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाओं जारी रहने की बात कही है और सभी वर्गों से किसानों का साथ देने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में पक्के तौर पर रेलों का चक्का जाम किया जा सकता है।
और पढो »

कर्नाटक में रोडवेज बसों में 15 फीसदी बढ़ोतरी : भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों में 15 फीसदी बढ़ोतरी : भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों के किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया है।
और पढो »

कर्नाटक में रोडवेज बसों में किराया बढ़ा, भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों में किराया बढ़ा, भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों के किराये में 15 फीसदी की वृद्धि के विरोध में भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाया है। विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि महिलाओं को मुक्त सवारी दी जा रही है, जबकि पुरुषों से दोगुना किराया लिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर वित्तीय संकट और कमीशन के लिए ये कदम उठाने का आरोप लगाया है।
और पढो »

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वानपंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वानसंयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने पंजाब में तीन घंटे रेल रोको आंदोलन किया। 23वें दिन भी डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है, उनकी हालत नाजुक है।
और पढो »

राजस्थान में बारिश और शीतलहर का असरराजस्थान में बारिश और शीतलहर का असरराजस्थान में तीन दिन तक बारिश का दौर रहेगा और साथ ही ओले भी गिरेंगे। शीतलहर के चलने के दौरान दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 10:24:11