केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। इस वर्ष 113 हस्तियों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश से 8 हस्तियों का नाम शामिल है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। इस वर्ष 113 हस्तियों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश से 8 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। श्री आशुतोष शर्मा को साइंस एंड इंजीनियरिंग में विशिष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में, ह्रदय नारायण दीक्षित को साहित्य एवं शिक्षा की फील्ड में उत्कृष्ट कार्यों के
लिए सम्मानित किया जाना है। श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित होंगे। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में, सोनिया नित्यानंद को औषधि के क्षेत्र में, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्मभूषण के लिए यूपी के दो लोगों का नाम इसके अलावा उत्तर प्रदेश के दो लोगों को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्री रामबहादुर राय को साहित्य एवं शिक्षा (पत्रकारिता) के लिए साध्वी ऋतंभरा को सोशल वर्क के लिए सम्मान मिलेगा। उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति के नाम भी शामिल बता दें कि मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कुवैत की योग शिक्षिका शेखा एजे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मान मिलेगा।\इसके अलावा 7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण, सूची में शारदा सिन्हा और साध्वी ऋतंभरा समेत इन हस्तियों के नाम सूची में इन दिग्गजों के नाम गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ, शास्त्रीय गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे, गायिका जसपिंदर नरूला, ब्राजील में विश्व विद्या गुरुकुलम के संस्थापक जोनास मैसेटी, बिहार के किशोर कुणाल (मरणोपरांत) और क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री मिला है। 30 गुमनाम हस्तियों को भी मिला सम्मान देश की पहली महिला कठपुतली कलाकार समेत 30 गुमनाम नायकों को भी केंद्र ने पद्मश्री से नवाजा है। भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति, एल हंगथिंग और डॉक्टर नीरजा भटला को भी पद्म श्री से नवाजा गया है। गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी सूची में शामिल है
PADM PURASKAR PADM SHRI PADM BHUSHAN PADM VIBHUSHAN INDIA AWARDS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजीSonipat News हरियाणा के साहित्यकार संतराम देशवाल और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किन्हें कौन से पुरस्कार के लिए चयन किया गया...
और पढो »
राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार घोषित किएराष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की है। इस वर्ष कुल 139 लोगों को यह सम्मान प्राप्त होगा। इनमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। बिहार के सात हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पूर्व पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कीभारतीय सरकार ने गणतंत्र दिवस पूर्व पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की है. पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के तहत 139 लोगों को सम्मानित किया गया है.
और पढो »
भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कीकेंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के लिए घोषणा की है, जिसमें कई योग्य व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
और पढो »
करेंट अफेयर्स 10 जनवरी: 27 लोगों को मिला 'प्रवासी भारतीय सम्मान'; मलयालम सिंगर और नेशनल अवॉर्ड विनर ‘पी. जय...27 लोगों को मिला 'प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025'। रक्षा मंत्री ने राजदूतों की बैठक की अध्यक्षता की। वहीं, केंद्रीय मंत्री बी.एल.
और पढो »
बिहार की दो हस्तियों को गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारबिहार की दो महान हस्तियों को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »