पद्म पुरस्कार २०२५: ३० गुमनाम नायकों को सम्मानित

राष्ट्रीय समाचार

पद्म पुरस्कार २०२५: ३० गुमनाम नायकों को सम्मानित
पद्म पुरस्कार२०२५गृह मंत्रालय
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार २०२५ की घोषणा की है। इस सूची में ३० गुमनाम नायकों को भी शामिल किया गया है, जिनमें डॉ. नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति, एल हंगथिंग, लीबिया लोबो सरदेसाई और गोकुल चंद्र डे जैसे नाम शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कुवैत की योग शिक्षिका शेखा एजे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। देश की पहली महिला कठपुतली कलाकार समेत 30 गुमनाम नायक ों को केंद्र ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। भीम सिंह भावेश , पी दत्ताचनमूर्ति , एल हंगथिंग और डॉक्टर नीरजा भटला को भी पद्म श्री से नवाजा गया है। गोवा के 100 वर्षीय

स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी सूची में शामिल है। दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला को पद्म श्री मिला है। नीरजा का गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता लगाने, उसकी रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष योगदान है। भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश को पद्म श्री मिला है। वे पिछले 22 वर्षों से अपनी संस्था 'नई आशा' के माध्यम से समाज के सबसे हाशिए पर पड़े समूहों में से एक मुसहर समुदाय के उत्थान में जुटे हैं। थाविल वादक पी दत्ताचनमूर्ति को पद्म श्री मिला है। वे दक्षिण भारतीय संगीत और संस्कृति से जुड़े शास्त्रीय ताल वाद्य यंत्र थाविल के वादक हैं। दत्ताचनमूर्ति के पास पांच दशक का विशाल अनुभव है। नगालैंड के किसान एल. हैंगथिंग को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। हैंगथिंग नोकलाक के रहने वाले हैं। हैंगथिंग को गैर-देसी फलों की खेती में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली लीबिया लोबो सरदेसाई को भी पद्म श्री मिला है। उन्होंने 1955 में पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए एक भूमिगत रेडियो स्टेशन 'वोज दा लिबरडेबे (स्वतंत्रता की आवाज)' की सह-स्थापना की थी।पुरस्कार पाने वाले पश्चिम बंगाल के 57 वर्षीय ढाक वादक गोकुल चंद्र डे ने पुरुष प्रधान समाज में 150 महिलाओं को प्रशिक्षित करके लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ा। डे ने पारंपरिक वाद्य यंत्र से 1.5 किलोग्राम हल्का ढाक भी बनाया। वे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खास बात यह है कि डे पंडित रविशंकर और उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। महिला सशक्तिकरण की मुखर समर्थक 82 वर्षीय सैली होलकर ने लुफ्त होने वाली माहेश्वरी शिल्प को जिंदा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मध्य प्रदेश के महेश्वर में हथकरघा विद्यालय की स्थापना भी की। सैली का जन्म अमेरिका में हुआ है। मगर उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर की विरासत से प्रेरित होकर 300 साल पुरानी बुनाई विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए अपने जीवन के पांच दशक खपा दिए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

पद्म पुरस्कार २०२५ गृह मंत्रालय गुमनाम नायक डॉ नीरजा भटला भीम सिंह भावेश पी दत्ताचनमूर्ति एल हंगथिंग लीबिया लोबो सरदेसाई गोकुल चंद्र डे

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारभारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ीखेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ीमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
और पढो »

भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारभारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को 17 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
और पढो »

पद्म पुरस्कार 2025: योगा ट्रेनर और सेब सम्राट सहित कई अनोखे विजेतापद्म पुरस्कार 2025: योगा ट्रेनर और सेब सम्राट सहित कई अनोखे विजेताभारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार 2025 के लिए विजेताओं की घोषणा की है. इस साल के विजेताओं में से कई लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, जिनमें कुवैत की योगा ट्रेनर शेख ए जे अल सबाह और सेब सम्राट हरिमन शर्मा शामिल हैं.
और पढो »

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 4 को खेल रत्नराष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 4 को खेल रत्ननेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। शूटर मनु भाकर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ी को खेल रत्न मिलेगा। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:18:45