भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की है. इस साल मनोरंजन जगत से कई हस्तियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण, दिग्गज एक्टर अनंत नाग, भरतनाट्यम नृत्यांगना-एक्ट्रेस शोभना और गजल गायक पंकज उधास को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं, अरिजीत सिंह, अशोक लक्ष्मण सराफ, बैरी जॉन, जसपिंदर नरूला और रिकी केज को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार ों की घोषणा हुई. 2025 में कुल 113 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री अवॉर्ड मिलने हैं. इनमें से कई मनोरंजन जगत की भी हस्तियां हैं. गजल गायक पंकज उधास , मलयालम स्क्रिप्ट राइटर एमटी वासुदेवन को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार ों से सम्मानित किया जाएगा.
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, तेलुगू सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण, दिग्गज एक्टर अनंत नाग, भरतनाट्यम नृत्यांगना-एक्ट्रेस शोभना और दिवगंत गजल गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) के साथ-साथ दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं, सिंगर अरिजीत सिंह, सीनियर एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ, थिएटर के दिग्गज बैरी जॉन, सिंगर जसपिंदर नरूला और ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. लोक गायिका शारदा सिन्हा और प्रसिद्ध मलयालम पटकथा लेखक-निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा. कुल 139 लोगों को मिलेंगे पद्म पुरुस्कार पद्म पुरस्कार 2025 में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार जीतने वालों को बधाई दी. उन्होंने कहा,”पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताई इंस्पिरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना सिखाते हैं.
पद्म पुरस्कार मनोरंजन अजित कुमार शेखर कपूर अरिजीत सिंह तमिल फिल्म तेलुगु फिल्म पंकज उधास
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ीमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों का एलान, बालकृष्ण-शेखर कपूर को पद्म भूषण, अरिजीत सिंह को मिलेगा पद्म श्रीभारत सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें सात
और पढो »
पद्म पुरस्कार 2025: उत्तर प्रदेश की 10 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गयापद्म पुरस्कार 2025 के लिए उत्तर प्रदेश की 10 लोगों को सम्मानित किया गया है। पद्म भूषण से सम्मानित किया जाने वाला साध्वी ऋतंभरा और वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय हैं। पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में भुलई भाई-हृदय नारायण दीक्षित, राममंदिर का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री समेत 8 और लोग शामिल हैं।
और पढो »
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को 17 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
और पढो »