पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय में ठंड, शिमला में रिकॉर्ड गर्मी

मौसम समाचार

पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय में ठंड, शिमला में रिकॉर्ड गर्मी
पश्चिमी विक्षोभठंडशीत दिवस
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसका प्रभाव कुछ हिस्सों में ठंड और शीत दिवस की स्थिति के रूप में महसूस किया जा रहा है। वहीं, शिमला में 18 साल बाद जनवरी में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से बीते 24 घंटे के दौरान इस क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में भीषण ठंड महसूस की गई। यूपी के कुछ हिस्सों के साथ ही दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली। गौरतलब है कि शीत दिवस पर तब बोता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। पश्चिमी

विक्षोभ के प्रभाव से 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 5 और 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी बना रह सकता है। 18 साल बाद जनवरी में शिमला में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पारा हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भले ही ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन राजधानी शिमला में 18 साल बाद जनवरी में शनिवार को रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले, 30 जनवरी, 2006 को शिमला में सर्वाधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। शहर में शुक्रवार को जनवरी का दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि शिमला में सर्वकालिक उच्चतम न्यूनतम तापमान 24 जनवरी 2009 को 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोलन में रिकॉर्ड गर्माहट दर्ज की गई है। जनवरी में 18 साल बाद सोलन में पहली बार अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है। इससे पहले इस माह सबसे ज्यादा पारा 2007 में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

पश्चिमी विक्षोभ ठंड शीत दिवस शिमला तापमान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय में ठंड, शिमला में 18 साल बाद रिकॉर्ड तापमानपश्चिमी विक्षोभ से हिमालय में ठंड, शिमला में 18 साल बाद रिकॉर्ड तापमानपश्चिमी हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में भीषण ठंड महसूस हो रही है। शिमला में जनवरी में 18 साल बाद अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की आशंकाउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की आशंकामौसम विभाग के अनुसार, हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
और पढो »

यूपी में ठंड का सितम जारी, हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभयूपी में ठंड का सितम जारी, हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभउत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. बुधवार को यूपी के कुछ हिस्सों में मध्यम और छिछला कोहरा भी दिखाई दे सकता है.
और पढो »

बिहार में नए साल से पहले मौसम में बदलावबिहार में नए साल से पहले मौसम में बदलावबुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में बारिश की संभावना है। तापमान में वृद्धि और ठंड में इजाफा हो सकता है।
और पढो »

बिलासपुर में मौसम का उतार-चढ़ावबिलासपुर में मौसम का उतार-चढ़ावबिलासपुर में मौसम का उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड कम हुई है और बदली की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
और पढो »

बिलासपुर में ठंड से राहत, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावनाबिलासपुर में ठंड से राहत, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावनापश्चिमी विक्षोभ के कारण बिलासपुर में 3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 19:16:41