पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिलासपुर में 3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है, लेकिन बिलासपुर में इसकी संभावना कम है। बीते मंगलवार और बुधवार को ठंड ने खूब परेशान किया लेकिन गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, जिससे ठंड में कमी महसूस की गई। गुरुवार शाम को कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली और रात में भी कम ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। साथ ही एक चिह्नित निम्न दाब
का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है। इसके उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश की ओर आने की संभावना है। दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।20 दिसंबर यानी आज बस्तर संभाग और आसपास के जिलों, रायपुर संभाग के जिलों, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा संभाग के आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और आसपास के जिलों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है
मौसम पश्चिमी विक्षोभ बारिश ठंड बिलासपुर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मध्य प्रदेश में ठंड से राहत, फिर से बढ़ने की आशंकामध्य प्रदेश में बुधवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, लेकिन फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत, बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा से राहत मिलने की संभावना है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में देश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है। शीतलहर से ठंड परेशान कर रही है।
और पढो »
बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप, दिन में भी ठंड से राहत नहींबिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। रात में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है और दोपहर की धूप से भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी संभावित है।
और पढो »
शिमला से ठंडी हुईं हरियाणा की रातें: हिसार सबसे ठंडा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट, सात शहरों की हवा हुई खराबपहाड़ों में हो रही बर्फवारी और बारिश से हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है कि हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं।
और पढो »
पेट की गैस से राहत के लिए ये टिप्सपेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय और योगासन
और पढो »
Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की संभावनापटना: बिहार में ठंड का असर अब तेज़ी से बढ़ने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »