वैशाली प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले की बेटियों ने दबदबा दिखाया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्राएं प्राची कुमारी और शिवानी कुमारी ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। महाविद्यालय ने कुल 7 पदक जीतकर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की।
वैशाली प्रमंडल स्तर पर हुई खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले की बेटियों ने दबदबा दिखाया। कुमार बाग स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्राएं प्राची कुमारी और शिवानी कुमारी ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। महाविद्यालय ने कुल 7 पदक जीतकर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की। महाविद्यालय की क्रिकेट टीम की खिलाड़ी प्राची कुमारी ने व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण, 400 मीटर स्प्रिंट में रजत और 4×100 मीटर रिले दौड़ में
अपने साथियों कात्यायनी पंडित, संध्या कुमारी तथा मुस्कान कुमारी के साथ रजत पदक प्राप्त किया। यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। कॉलेज की अन्य छात्रा प्रियंका कुमारी ने प्राची के साथ मिलकर डंब–शराड्स में रजत पदक जीता। शिवानी कुमारी ने डिस्क थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया। वैशाली में आयोजित होने वाली इस प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता ‘उमंग 2025’ में पश्चिम चंपारण के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय से 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एथलेटिक्स के विभिन्न क्षेत्रों में हर एक खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया, लेकिन पुरस्कारों पर कब्ज़ा महिला खिलाड़ियों का ही रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्राची सहित अन्य महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक है। कॉलेज प्रशासन खेल के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। अभियंत्रण महाविद्यालय में तकनीकी ज्ञान लेने के साथ साथ चम्पारण की बेटियां खेल जगत में भी अपना परचम लहरा रही हैं।
प्रतियोगिता खेल महिला पश्चिम चंपारण वैशाली अभियंत्रण महाविद्यालय प्राची कुमारी शिवानी कुमारी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ठंड के कारण बिहार के स्कूलों में बच्चों को बेहोशीबिहार में कड़ाके की ठंड के चलते कई स्कूलों में बच्चों को बेहोशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अधिकतर खेल प्रतियोगिता के दौरान ये घटनाएं हुई हैं।
और पढो »
शैम ईगल्स ने शानदार शुरुआत की, छह गोलों की मास्टर क्लास के साथ चिकतन क्विंस को हरायालेह में हुई खेल प्रतियोगिता में, शैम ईगल्स ने पद्मा देसाल की छह गोलों की शानदार प्रदर्शन के साथ चिकतन क्विंस को 8-3 से हराया।
और पढो »
रीगल कैफे में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तारगाजियाबाद के साहिबाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में रीगल कैफे की आड़ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
और पढो »
गोपालगंज इंजीनियरिंग कॉलेज ने सारण प्रमंडल में खेल प्रतियोगिता में 22 मेडल जीतेगोपालगंज के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सारण प्रमंडल के खेल प्रतियोगिता में 22 मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
और पढो »
मिस छत्तीसगढ़ बनकर पूजा टांडेकर ने राज्य का नाम किया गर्व से ऊंचापूजा टांडेकर ने मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में जीत हासिल की और राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाई। उन्हें ड्रेस डिजाइनिंग में भी पहला स्थान मिला।
और पढो »
भारतीय हॉकी लीग: टीमों का ढाँचा और समापनभारतीय हॉकी लीग में टीमों का विभाजन और प्रारूप की जानकारी दी गई है। दोनों पुरुष और महिला लीग में प्रतियोगिता कैसे होगी, इसकी जानकारी दी गई है।
और पढो »