गाजियाबाद के साहिबाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में रीगल कैफे की आड़ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
गाज़ियाबाद के साहिबाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में रीगल कैफे की आड़ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मौके से पुलिस ने आठ हुक्का, आठ हुक्का की प्लेट, पांच हुक्का की पाइप, फ्लेवर्ड तम्बाकू, 10 फ्लेवर्ड तम्बाकू पैकेट व अन्य सामग्री बरामद की है। बताया गया कि पुलिस चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर ही यह अवैध हुक्का बार चल रहा था। पुलिस फरार मालिक की तलाश कर रही है।\सोमवार रात को पुलिस चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर ही स्थित वैशाली सेक्टर तीन मेन मार्केट में
रीगल कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना मिली। पुलिस ने छापा मारा और कैफे में अंदर धुआं भरा हुआ था। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। मौके से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। हुक्का बार का संचालक प्रताप विहार का रहने वाला हिमांशु शर्मा करा रहा था। पुलिस को देखकर संचालक भीड़ में फरार हो गया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों, हिमांशु रावत और आर्यन को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से लाइसेंस के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह कर्मचारी हैं।\पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना था कि आरोपित हिमांशु के पकड़े जाने पर सही पता चल सकेगा कि कितने समय से इसका संचालन हो रहा था। बताया यह भी गया कि क्षेत्र के ही एक माल में क्लब बंद होने के बाद संचालक यहां हुक्का बार चला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर अवैध हुक्का बार पकड़ा है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
हुक्का बार अवैध पुलिस साहिबाबाद गाजियाबाद रीगल कैफे गिरफ्तार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वकील की हत्याकांड का पर्दाफाश, दो शूटर गिरफ्तारसंभल में हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो शूटरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।
और पढो »
केतन पारेख के नाम से जुड़ा एक नया शेयर बाजार घोटालासेबी ने एक फ्रंट-रनिंग स्कैम का पर्दाफाश किया है जिसमें केतन पारेख गैर-सार्वजनिक सूचना का इस्तेमाल करके शेयर बाजार में अवैध सौदे करने के आरोप में हैं।
और पढो »
हल्द्वानी में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़हल्द्वानी में पुलिस ने नैनीताल बार के बेसमेंट से अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
और पढो »
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन हुक्का बार, क्रिसमस ईव पर चल रही थी पार्टी, फिर पुलिस का ये एक्शनGhaziabad Shalimar Garden Hookah Bar News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। क्रिसमस ईव पर कैफे में अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके पर 6 हुक्का और फ्लवर्ड तंबाकू बरामद किए...
और पढो »
ताजगंज में फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का बार पर पुलिस छापा, 44 गिरफ्तारआगरा के ताजगंज में फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मारा और 44 लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »
बिहार में अफीम की खेती का पर्दाफाश, दो किसान गिरफ्तारबिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। मक्के के खेत में छिपाकर की जा रही इस खेती का खुलासा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुआ। पुलिस ने 10 कट्ठा जमीन पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया और दो किसानों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »