पश्चिम बंगाल विधायक ने जान को खतरा बताया

पश्चिम बंगाल समाचार

पश्चिम बंगाल विधायक ने जान को खतरा बताया
तृणमूल कांग्रेसविधायकजान खतरा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल की एक तृणमूल कांग्रेस विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया है। उनकी कार दो बार अज्ञात वाहनों से टकराते-टकराते बची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल की एक महिला विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया है। तृणमूल कांग्रेस की साबित्री मित्रा के अनुसार, वे मालदा के अपने निर्वाचन क्षेत्र माणिकचक से अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान उनकी कार दो बार अज्ञात वाहनों से टकराते-टकराते बची। महिला विधायक ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। घटना शनिवार रात की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तृणमूल विधायक साबित्री मित्रा की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। शाबित्री मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, एक अज्ञात कार ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग

पर चांदीपुर क्षेत्र में उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मिल्की क्षेत्र में भी एक अज्ञात वाहन उनकी गाड़ी के काफी नजदीक आ गया। उन्होंने ड्राइवर से बात की और उसे मानिकचक पुलिस थाने भेजा और शिकायत दर्ज कराई। मित्रा ने कहा, असुरक्षित होने का एहसास होने के कारण उन्होंने पुलिस से घर जाने के लिए सुरक्षा और एस्कॉर्ट मुहैया कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा, राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से टकराने से बचने के बाद वे अपनी गाड़ी से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सकीं। उन्होंने अज्ञात गाड़ी के अंदर कुछ लोगों को देखा। उन्हें इस बात का डर था कि वे उन पर गोली चला सकते हैं।पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक और उनके ड्राइवर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि पार्टी ने पुलिस से घटना की गहन जांच करने की अपील की है। पार्टी 'सुरक्षा को लेकर आशंकाओं' के प्रति गंभीर है। पार्टी उनके साथ है। बता दें कि मित्रा 2011 से टीएमसी के टिकट पर मानिकचक का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस से पहले वह कांग्रेस में थीं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

तृणमूल कांग्रेस विधायक जान खतरा पश्चिम बंगाल पुलिस जांच राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पश्चिम बंगाल विधायक साबित्री मित्रा ने अपनी जान को खतरा बताया, अज्ञात वाहन से टकरावपश्चिम बंगाल विधायक साबित्री मित्रा ने अपनी जान को खतरा बताया, अज्ञात वाहन से टकरावतृणमूल कांग्रेस की महिला विधायक साबित्री मित्रा ने पश्चिम बंगाल में अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ मालदा में अपने निर्वाचन क्षेत्र से घर लौटते समय दो अज्ञात वाहन से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

भारत-बांग्लादेश: 95 भारतीय मछुआरों की मुक्ति, सीएम ममता ने दी आर्थिक मददभारत-बांग्लादेश: 95 भारतीय मछुआरों की मुक्ति, सीएम ममता ने दी आर्थिक मददभारतीय तटरक्षक बल ने 95 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश से मुक्त कराया और उन्हें पश्चिम बंगाल लौटाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुक्त मछुआरों को आर्थिक मदद प्रदान की है।
और पढो »

पश्चिम बंगाल विधायक साबित्री मित्रा को जान खतरा: अज्ञात वाहनों से टकराव से बचती हुई महिला विधायक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराईपश्चिम बंगाल विधायक साबित्री मित्रा को जान खतरा: अज्ञात वाहनों से टकराव से बचती हुई महिला विधायक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराईपश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस विधायक साबित्री मित्रा ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी कार दो बार अज्ञात वाहनों से टकराने से बच गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

नोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद कीनोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद कीदो लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की है। दोनों लड़कियों ने परिजनों से जान का खतरा बताया है और थाने पहुंचकर मदद मांगी है।
और पढो »

बेगूसराय में एंबुलेंस रोकने से मरीज की जान को खतराबेगूसराय में एंबुलेंस रोकने से मरीज की जान को खतराबिहार के बेगूसराय में पुलिस ने बड़े साहब को रास्ता देने के लिए घंटों एंबुलेंस को रोक दिया, जिससे इमरजेंसी मरीज की जान को खतरा उत्पन्न हुआ.
और पढो »

भारत-बांग्लादेश: 95 भारतीय मछुआरों का घर वापसभारत-बांग्लादेश: 95 भारतीय मछुआरों का घर वापसभारतीय तटरक्षक बल ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 95 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश से रिहा कर दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मछुआरों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 16:54:35