पुतिन: यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप से समझौता करने को तैयार

INTERNATIONAL NEWS समाचार

पुतिन: यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप से समझौता करने को तैयार
RUSSIAUKRAINEPUTIN
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता और समझौता करने के लिए तैयार रहने का दावा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस यूक्रेन में लड़ाई में मजबूत स्थिति में है और आगे बढ़ रहा है।

रॉयटर्स, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध पर वह निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समझौता करने को तैयार हैं। वह इस मसले पर ट्रंप से वार्ता कर सकते हैं। पुतिन ने कहा, 'युद्ध खत्म करने के लिए दोनों ही पक्षों (रूस और यूक्रेन) को समझौता करना होगा। उनकी ओर से इस वार्ता के लिए कोई शर्त नहीं है।' पुतिन का यह महत्वपूर्ण बयान यूक्रेन युद्ध के लगभग 34 महीने बाद उनके वार्षिक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में आया है। इस कार्यक्रम में वह सरकारी टेलीविजन पर मीडिया और

आमजनों के सवालों के जवाब दे रहे थे। पुतिन ने इस बात से इन्कार किया कि रूस इस समय कमजोर स्थिति में है। यूक्रेन में लड़ाई जटिल: पुतिन उन्होंने कहा, 'रूस इस समय 2022 से ज्यादा मजबूत स्थिति में है, जब यूक्रेन पर कार्रवाई शुरू की गई थी।' उन्होंने कहा, 'यूक्रेन में रूसी सेना आगे बढ़ रही है, इसके बावजूद वह वार्ता और समझौते के लिए तैयार हैं।' इस दौरान पुतिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में लड़ाई जटिल है। सीरिया में रूसी सैन्य अड्डों के विषय में पुतिन ने कहा कि इस बारे में सीरिया के नए शासकों को प्रस्ताव दिया गया है। वैसे रूस के ज्यादातर लोग चाहते हैं कि सीरिया में दोनों सैन्य अड्डे बने रहें। एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने कहा, 'सीरिया में 2012 में अपहृत हुए अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के विषय में वह सीरिया के नए शासकों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद से बात करेंगे।' टाइस के परिवार ने पत्र लिखकर पुतिन से इस बारे में मदद मांगी है। ओर्शेनिक मिसाइल का एक और परीक्षण होगा: पुतिन रूस द्वारा विकसित ओर्शेनिक हाइपरसोनिक मिसाइल की अजेयता पर पुतिन ने कहा, 'यूक्रेन के सैन्य कारखाने पर हमला कर इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। सभी डिफेंस सिस्टमों को विफल करते हुए मिसाइल सटीक निशाने पर लगी। इस मिसाइल का जल्द ही यूक्रेन में एक और परीक्षण किया जाएगा और देखा जाएगा कि पश्चिमी देशों के मिसाइल सिस्टम क्या उसे रोक पाते हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

RUSSIA UKRAINE PUTIN TRUMP MILITARY NEGOTIATIONS AGREEMENT

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ट्रंप का वादा: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकेंगेट्रंप का वादा: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकेंगेडोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से बात करके युद्ध को समाप्त करने का वादा किया है।
और पढो »

पुतिन के सामने क्यों झुका अमेरिका का 'पुष्पा'? पहले देता था ताल ठोककर चुनौती, अब कह रहा 'बस भी करो'पुतिन के सामने क्यों झुका अमेरिका का 'पुष्पा'? पहले देता था ताल ठोककर चुनौती, अब कह रहा 'बस भी करो'Russia Ukraine War: कभी यूक्रेन युद्ध में पुतिन की खुलकर खिलाफत करने वाले ट्रंप अब पुतिन से युद्धविराम की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते के लिए तैयार हैं. उन्होंने पुतिन से भी युद्धविराम का आह्वान किया है.
और पढो »

ट्रंप यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा, कहना - 'युद्ध रोकने के लिए समझौता होगा'ट्रंप यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा, कहना - 'युद्ध रोकने के लिए समझौता होगा'डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा किया है और कहा है कि दोनों देशों को समझौता करना होगा। उन्होंने युद्ध की तबाही को 100 साल में ठीक होने का अनुमान लगाया है।
और पढो »

नाटो, सैन्य मदद, युद्ध विराम... यूक्रेन-रूस युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जनरल कीथ का प्लान तैयार, पुतिन मानेंगे?नाटो, सैन्य मदद, युद्ध विराम... यूक्रेन-रूस युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जनरल कीथ का प्लान तैयार, पुतिन मानेंगे?अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए जनरल कीथ केलॉग को विशेष दूत नियुक्त किया है। योजना में सीजफायर के माध्यम से सीमा स्थिर करना और रूस के साथ एक शांति समझौता करना शामिल है। यूक्रेन को भविष्य में केवल रक्षा के लिए हथियार प्राप्त होंगे और नाटो सदस्यता स्थगित...
और पढो »

यूक्रेन-रूस युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का प्लान तैयार, पुतिन को मनाना होगा मुश्किल; यहां फंसेगा पेचयूक्रेन-रूस युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का प्लान तैयार, पुतिन को मनाना होगा मुश्किल; यहां फंसेगा पेचअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन और रूस संघर्ष के लिए अपने विशेष सलाहकार के तौर पर सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलाग को चुना है। अमेरिका में कई अहम पदों पर काम कर चुके कीथ के सामने यूक्रेन और रूस के विशेष दूत के रूप में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की चुनौती...
और पढो »

जेलेंस्की और पुतिन से 'नरसंहार' रुकवाने के लिए बात करेंगे ट्रंपजेलेंस्की और पुतिन से 'नरसंहार' रुकवाने के लिए बात करेंगे ट्रंपजेलेंस्की और पुतिन से 'नरसंहार' रुकवाने के लिए बात करेंगे ट्रंप
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 12:38:13