पूर्णिया मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान

कृषि समाचार

पूर्णिया मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान
मखाना बोर्डपूर्णियामखाना उत्पादन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की स्वीकृति के बाद पूर्णिया इस बोर्ड के गठन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना जा रहा है।

केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की स्वीकृति के बाद इसकी स्थापना को लेकर सियासी हलकों सहित बुद्धिजीवी वर्ग में हलचल मची हुई है। इसके साथ ही किसानों व व्यवसायियों की सजगता भी बढ़ गई है। इस बीच पूर्णिया का नाम भी चर्चा में है। राज्य में सबसे अधिक मखाना उत्पादन वाला क्षेत्र होने की वजह से मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए पूर्णिया सबसे उपयुक्त क्षेत्र है। मखाना अनुसंधान केंद्र भी पूर्णिया में ही भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज में मखाना अनुसंधान केंद्र भी पूर्व से स्थापित है। मखाना के

क्षेत्र में पूर्णिया की उपयोगिता को देखते हुए सबौर कृषि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति ने 2023 में हार्टिकल्चर मिशन को पत्र लिखकर भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मखाना की स्थापना के लिए पत्र भी लिखा था। इसके बाद सरकार द्वारा पूर्णिया के कृषि कॉलेज स्थित मखाना अनुसंधान एवं विकास के नोडल केंद्र से डीपीआर की मांग भी की गई। कृषि कॉलेज द्वारा 10 करोड़ का डीपीआर भी बनाकर विभाग को भेजा गया। अब जब सरकार ने मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की है तो एक बार फिर पूर्णिया चर्चा में है। इसे दूसरी जगह ले जाने की चर्चा से पूर्णिया ही अंदर ही अंदर लावा फूटने लगा है। पूर्णिया में चल रहा मखाना अनुसंधान व विकास का नोडल केंद्र भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज में राज्य का मखाना अनुसंधान एवं विकास का नोडल केद्र स्थापित किया गया है। इससे पूर्णिया और कोसी इलाके में मखाना की खेती में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। खासकर यहां मखाना का उन्नत प्रभेद सबौर मखाना-वन बीज की खोज किए जाने के बाद किसानों के लिए मखाना वरदान साबित हुआ और यह जल क्षेत्र से निकलकर खेतों तक पहुंच गया। पिछले पांच साल में इसके रकवे में दोगुना से भी अधिक वृद्धि हुई। कोसी-पूर्णिया में मक्का के बाद अभी मखाना सबसे अधिक उत्पादन वाली नगदी फसल बन गई है। इसका कारोबार अभी अरबों में है। यहां से इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आदि देशों में भी मखाना भेजा जा रहा है। उत्तर बिहार की सबसे बड़ी मंडी गुलाबबाग अभी मखाना का हाट मार्केट बना हुआ है। दूसरे देशों से व्यापारी यहां आकर मखाना निर्यात के लिए जिलाधिकारी से भी संपर्क साध रहे हैं। मखाना उत्पादन व कारोबार से यहां के हजारों लोग जुड़े हैं जिन्हें इससे अच्छी आमदनी हो रही है। पूर्णिया क्षेत्र में होती है सबसे अधिक खेती हार्टिकल्चर विभाग से मिली जानकारी अनुसार देश का 90 फीसद मखाना का उत्पादन बिहार में होता है, जबकि राज्य का 70 फीसद उत्पादन पूर्णिया-कोसी के इलाके में होता है। अभी पूर्णिया के 100 किमी के क्षेत्र में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल एवं खगड़िया में सबसे अधिक 28,634 हेक्टेयर में इसकी खेती होती है। वहीं, सबसे अधिक 23193.54 टन मखाना का उत्पादन भी इसी क्षेत्र में होता है। यदि पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना होती है तो इस पूरे क्षेत्र सहित दरभंगा आदि जिलों में के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। बिहार के इन जिलों में होती है मखाने की खेती जिला आच्छादन पूर्णिया 6549 हेक्टेयर कटिहार 6843 हेक्टेयर अररिया 2467 हेक्टेयर किशनगंज 2245 हेक्टेयर सहरसा 3678 हेक्टेयर सुपौल 3467 हेक्टेयर मधेपुरा 2321 हेक्टेयर खगड़िया 1064 हेक्टेय

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मखाना बोर्ड पूर्णिया मखाना उत्पादन कृषि विकास बिहार सरकार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बिहार के लिए बजट में सौगात: मखाना बोर्ड की स्थापनाबिहार के लिए बजट में सौगात: मखाना बोर्ड की स्थापनाआम बजट 2025-26 में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की गई है। यह किसानों, उद्यमियों और मखाना उद्योग के लिए लाभकारी साबित होगी।
और पढो »

बिहार को मखाना बोर्ड: केंद्र ने मखाना उत्पादकों को दी सौगातबिहार को मखाना बोर्ड: केंद्र ने मखाना उत्पादकों को दी सौगातकेंद्रीय बजट 2025-26 में बिहार को मखाना बोर्ड की घोषणा की गई है। यह बोर्ड मखाना उत्पादकों को सीधा बाजार उपलब्ध कराएगा और मखाना उद्योग को बढ़ावा देगा।
और पढो »

बिहार के मखाना किसानों के लिए खुशखबरी: बजट में मखाना बोर्ड की घोषणाबिहार के मखाना किसानों के लिए खुशखबरी: बजट में मखाना बोर्ड की घोषणाकेंद्रीय बजट 2025-26 में बिहार के मखाना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। यह बोर्ड मखाना (फॉक्स नट) के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए काम करेगा। इससे मखाना किसानों को सीधा बाजार मिल सकेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
और पढो »

प्रधानमंत्री धनधान्य योजना और एमएसएमई के लिए घोषणाप्रधानमंत्री धनधान्य योजना और एमएसएमई के लिए घोषणाबजट 2025-26 में प्रधानमंत्री धनधान्य योजना, मखाना बोर्ड, राष्ट्रीय फूड टेक्नोलॉजी संस्थान, एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी कवर और टर्म लोन की घोषणा की गई।
और पढो »

Budget 2025 : बजट में बिहार के किसानों लिए 4 बड़ी गुड न्यूज, जानिए वित्त मंत्री ने किया क्या ऐलानBudget 2025 : बजट में बिहार के किसानों लिए 4 बड़ी गुड न्यूज, जानिए वित्त मंत्री ने किया क्या ऐलानकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा. मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी. इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा.
और पढो »

Budget 2025 : बजट में बिहार के लिए 4 बड़ी गुड न्यूज, जानिए वित्त मंत्री ने किया क्या ऐलानBudget 2025 : बजट में बिहार के लिए 4 बड़ी गुड न्यूज, जानिए वित्त मंत्री ने किया क्या ऐलानकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा. मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी. इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:06:03