पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को चार बाघों का परिवार दिखाई दिया। यह घटना नए साल के दौरान कावासाकी तुरिया गेट के पास हुई। यह घटना पर्यटकों के लिए रोमांचकारी थी और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।
सिवनी : पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में स्थित एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है। यह रूडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब द जंगल बुक का वास्तविक जीवन वाला स्थान है। इस रिजर्व में आपको बाघ ों के साथ-साथ कई अन्य वन्य जीवों और पक्षियों का दीदार करने का मौका मिलेगा।इसी तरह ताजे मामले में पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटक ों ने चार बाघ ों के परिवार का दीदार किया। यह घटना नए साल के दौरान कावासाकी तुरिया गेट के पास हुई। पर्यटक ों ने इस खूबसूरत नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसका
वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गया है। अपने बाघों के लिए फेमस है पेंचपेंच टाइगर रिजर्व जिसे मोगली लैंड भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित है। यह एशिया का प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध, पेंच दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। न्यू ईयर पर दिखी भीड़नए साल के मौके पर पेंच में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। इन्हीं पर्यटकों में से कुछ को कावासाकी तुरिया गेट के पास सड़क पर चार बाघों का परिवार दिखाई दिया। पर्यटकों ने तुरंत इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघों के दीदार के बाद, पर्यटकों के मन में रोमांच भर गया। किसी भी टाइगर रिजर्व में जाना और वहां टाइगर मिल जाना बड़े ही लक की बात मानी जाती है। पर यहां पर टूरिस्टों को एक नहीं बल्कि चार-चार बाघ मिल गए। जैव विविधता बड़ा आकर्षणपेंच टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। बाघ इस रिजर्व का मुख्य आकर्षण हैं। इस घटना ने एक बार फिर पेंच की खूबसूरती और यहां के वन्य जीवन की समृद्धि को दर्शाया है। पर्यटक पेंच में सफारी के लिए आते हैं, और इसे अपनी पहली पसंद मानते हैं। यहां का मुख्य आकर्षण बाघ हैं, जिन्हें इस जंगल का राजा भी कहा जाता है। यहां घूमने आने पर तेंदुआ, भालू, बारहसिंगा और जंगली कुत्ते जैसे कई खूबसूरत जानवर भी मिल सकते हैं
पेंच टाइगर रिजर्व बाघ पर्यटक वन्यजीव मध्य प्रदेश सिवनी छिंदवाड़ा नए साल कावासाकी तुरिया गेट जैव विविधता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सतपुड़ा में तेंदुए के नजारे से पर्यटक दंगसतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर गए पर्यटकों को 17 फीट ऊंचे पेड़ पर आराम फरमाता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया।
और पढो »
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में दौड़ती रहीं योगी के मंत्री की गाड़ियां, नियमों की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरलपीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का काफिला दौड़ता हुआ नजर आया है पूरे मामले का वीडियो पर्यटकों ने वायरल किया है।
और पढो »
कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों के बीच भयंकर युद्धदो नर बाघों के बीच कान्हा टाइगर रिजर्व में क्षेत्रीय लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
और पढो »
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का आहार का संकट, बढ़ रहा है इंसानों के साथ टकरावपन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए पर्याप्त शिकार न मिलने से इंसानों के साथ टकराव बढ़ रहा है. वन विशेषज्ञों का कहना है कि शाकाहारी जीवों की संख्या कम होने के कारण बाघ इंसानों को शिकार के रूप में देख रहे हैं.
और पढो »
बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को गुंड से मिली आश्रयगुंड में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने अपनी मस्जिद में आश्रय दिया।
और पढो »
बावड़ी तलाश में खोदाई का काम जारीचंदौसी में बावड़ी की तलाश में खोदाई का काम बुधवार को भी जारी रहा। 30 फीट तक खोदाई हो चुकी है और कुएं का गेट भी दिखाई दिया है।
और पढो »