फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, बॉलीवुड शोक में

मनोरंजन समाचार

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, बॉलीवुड शोक में
SHYAM BENEGALFILMFDIRECTOR
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेनेगल अपने आर्ट सिनेमा के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल 90 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे उनका निधन हो गया। वह दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। बेनेगल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म जगत और देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। श्याम बेनेगल की हिन्दी आर्ट सिनेमा में एक अलग ही धाक थी। आइए जानते हैं उनकी कौन-कौन सी फिल्में आप ओटीटी पर देख सकते हैं। अंकुर श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म 'अंकुर' से निर्देशन

की शुरुआत की। यह फिल्म सामाजिक मुद्दो पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। 'अंकुर' ने 40 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते। श्याम और शबाना आजमी की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। श्याम बेनेगल की ‘मंडी’ एक कोठे और वहां की औरतों की कहानी है। फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में है। फिल्म समाज के उन लोगों के चेहरे को उजागर करती है, जो कोठे पर सवाल उठाते हैं और फिर वहीं का रुख करते है। प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ भी प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्म है। यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। मंथन पहली क्राउडफंडेड भारतीय फिल्म है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुबैदा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक मुस्लिम अभिनेत्री और हिंदू राजकुमार की प्रेमकथा पर आधारित है। इस फिल्म में में करिश्मा कपूर, रेखा, मनोज वाजपेयी, सुरेखा सीकरी, रजत कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और शक्ति कपूर शामिल हैं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। यह फिल्म जी5 पर मौजूद है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

SHYAM BENEGAL FILMF DIRECTOR DEATH BOLLYWOOD ART CINEMA

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, बॉलीवुड शोक मेंफिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, बॉलीवुड शोक मेंमशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल 90 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है।
और पढो »

श्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहाश्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहा90 वर्षीय फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हुआ है।
और पढो »

श्याम बेनेगल का निधनश्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »

फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन, समाज का आईना थेफिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन, समाज का आईना थेप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी फिल्में समाज का आईना मानी जाती थीं और उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले थे।
और पढो »

फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनफिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
और पढो »

फ़िल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधनफ़िल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधनदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 17:07:03