सऊदी अरब में स्पेनिस सुपर कप के दौरान हुए एक फुटबॉल मैच के दौरान दो फुटबॉलरों की पत्नियों के साथ स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ की हैं। इस घटना से सऊदी अरब की छवि को बड़ा झटका लगा है और 2034 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सऊदी अरब वर्ष 2034 में फुटबॉल का फीफा वर्ल्ड कप आयोजित करने जा रहा है। इस बीच सऊदी अरब की धरती पर बहुत ही शर्मनाक घटना हुई है। दो फुटबॉलरों की पत्नियों के साथ सऊदी अरब के स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में किंग अब्दुल्लाह स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में स्पेनिश सुपर कप के दौरान इन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इस दौरान रियल मैड्रिड और मलोर्का के बीच मैच चल रहा था। मैच के दौरान मलोर्का के खिलाड़ी डानी की पत्नी क्रिस्टीना पालवरा और डोमिनिक की
पत्नी नतालिया के साथ स्टेडियम में स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ की। यही नहीं इस प्रताड़ना की घटना का सऊदी लोगों ने वीडियो भी बनाया। फुटबॉल स्टेडियम में हुई इस घटना से सऊदी अरब की छवि को बड़ा झटका लगा है। स्पेन की मीडिया ने सऊदी अरब सरकार को जमकर फटकार लगाई है जो सुरक्षा देने में फेल रही है। लोग सऊदी में मैच कराने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। सऊदी अरब लगातार महिलाओं के साथ खराब बर्ताव के लिए आलोचना का शिकार रहा है। वहीं सऊदी अरब ने अब वादा किया है कि आने वाले समय में सऊदी महिलाओं को भी मैच देखने में मदद की जाएगी। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने देश की तेल से होने वाली कमाई की निर्भरता को खत्म करके उसे खेल और पर्यटन तथा तकनीक आधारित करना चाहते हैं। इसकी वजह से फीफा वर्ल्ड कप करा रहे हैं। सऊदी अरब अपने सपनों के शहर नियोम के आसपास कई विशाल अत्याधुनिक स्टेडियम बना रहा है ताकि दुनियाभर से खेल प्रेमियों को बुलाया जा सके। इसके लिए जमकर पैसा खर्च किया जा रहा है। सऊदी अरब साल 2030 तक अपने देश की कमाई के साधन को बदलना चाहती है। इसके लिए कई ट्रिलियन डॉलर के मेगा प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि इस घटना से एमबीएस के सपने को झटका लगा है
खेल फीफा वर्ल्ड कप सऊदी अरब महिलाओं के साथ छेड़छाड़ सुरक्षा खेल आयोजन महिलाओं के अधिकार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पाकिस्तान को लगा झटका, खाड़ी के कई देशों ने वीजा देने पर लगाया प्रतिबंधसंयुक्त अरब अमीरात के साथ सऊदी अरब और कई अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के कम से कम 30 अलग शहरों के लोगों को वीजा देने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
और पढो »
महाराष्ट्र: आंबेडकरवादी सोमनाथ की हिरासत में मौत, पोस्टमार्टम में मिले शरीर पर कई जख्म के निशान, परभणी में तनावबीते 10 दिसंबर को महाराष्ट्र के परभणी में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास रखे संविधान की प्रतिकृति के साथ छेड़छाड़ करने के बाद हिंसा भड़की।
और पढो »
पाकिस्तान ने 4,300 भिखारियों को ECL में डाल दिया, सऊदी अरब के प्रवेश पर रोक लगाईसऊदी अरब की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने भिखारियों के निर्यात को रोकने के लिए कदम उठाए हैं.
और पढो »
राजस्थान के मोहनगढ़ में अचानक बह गया पानीरेगिस्तानी इलाके में बोरवेल की खुदाई के दौरान अचानक बहुत ज्यादा दबाव के साथ पानी बहने लगा। पानी के साथ लाखों साल पुरानी रेत भी निकली है।
और पढो »
भारत का 2025 हज कोटा 1.75 लाख, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में हस्ताक्षर किएकेंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के साथ 2025 के हज यात्रा के लिए कोटा पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत से 1.75 लाख तीर्थयात्री हज करने जा सकेंगे।
और पढो »
सऊदी अरब में छह ईरानी नागरिकों को फांसीसऊदी अरब ने छह ईरानी नागरिकों को ड्रग्स तस्करी के मामले में फांसी दे दी है। इस घटना पर ईरान ने सऊदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है।
और पढो »