बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोहित, सचिन और रोहित के रूप में हुई है, जबकि घायल संजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक नाबालिग आनंदपुर गांव में एक शादी-बैंड में काम करते थे और अपने दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया.
यूपी के बरेली में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहित , सचिन और रोहित के रूप में हुई है, जबकि घायल संजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Advertisementन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी लड़के बकनिया गांव के निवासी थे और आनंदपुर गांव में एक शादी-बैंड में काम करते थे. घटना उस समय हुई जब चारों बच्चे फिरदईपुर गांव में एक शादी समारोह में बैंड बजाकर वापस लौटे थे और आनंदपुर स्थित अपने बैंड की दुकान के सामने साजो-सामान व्यवस्थित कर रहे थे.इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. कार की चपेट में आने से तीनों नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस को घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त कार मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब कार चालक की तलाश में जुटी हुई है. घायल संजीव को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. Advertisement इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ये भी देखें
Teenagers Killed Road Accident Speeding Car Hits Children Anandpur Village Crash Uttar Pradesh Road Accident Marriage Band Boys Accident Three Boys Killed Bareilly Hit And Run Bareilly
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Delhi News: टहलने निकले बुजुर्ग दंपति को तेज रफ्तार एसयूवी ने मारी टक्कर, दोनों की मौतदिल्ली में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग दंपति की जान ले ली। कार एक 26 साल का लड़का चला रहा था। हादसे के बाद वह दंपति को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन जब उसे दोनों की मौत की खबर मिली, वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है।
और पढो »
UP: बस से उतरकर सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हुई मौतउत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां बस से उतरकर सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
और पढो »
तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को उड़ाया, VIDEO: उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरे; महिला की मौत, पति की हालत गंभीरRajasthan Bharatpur Road Accident - भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी कैद हो गई।
और पढो »
UP: गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायलहादसे के बाद कार सवार चार युवकों में एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, 3 कार सवार मौके से फरार हो गए. यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट ब्लॉक के भगवानपुर की है.
और पढो »
कनाडा के वैंकूवर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला; कई लोगों की मौतकनाडा के वैंकूवर में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया है। यह घटना रात को 8 बजे हुई जब वैंकूवर में लोग स्ट्रीट फेस्टिवल मना रहे थे। तभी कार तेजी से फेस्टिवल में घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए चली गई। इस हादसे में बहुत से लोगों की मौत की खबर आ रही है। पुलिस ने कार चलाने वाले ड्राइवर को धर दबोचा...
और पढो »
Lapu Lapu Festival: कनाडा के लापु लापु फेस्टिवल पर तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, कई लोगों की मौतLapu Lapu Festival in Vancouver of Canada several killed updates in hindi Lapu Lapu Festival: कनाडा के लपु लपु फेस्टिवल पर तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, कई लोगों की मौत विदेश
और पढो »
