शेख हसीना के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पाकिस्तान से करीब आ रही है। चटगांव बंदरगाह पर पाकिस्तान के पोत के पहुंचने से भारत को चिंता हो रही है।
शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद से ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार मनमाने ढंग से शासन करने में जुटी है। कई अहम मुद्दों पर भारत को किनारे कर बांग्लादेश ने पाकिस्तान का साथ थामा है। खासकर व्यापार के सिलसिले में। इसी हफ्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पाकिस्तान के कराची से आए एक पोत ने लंगर डाल लिया। बांग्लादेश ी मीडिया के मुताबिक, पनामा के झंडे वाला शिप एमवी युआन शांग फा झान रविवार को बांग्लादेश ी जलक्षेत्र में प्रवेश किया। इसमें औद्योगिक सामान- जैसे डोलोमाइट,
संगमरमर के ब्लॉक, कपड़ों से जुड़ा कच्चा सामान, शक्कर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर में भी पाकिस्तान का एक पोत बांग्लादेश पहुंचा था। 1971 के बाद 53 साल में यह पहली बार था, जब पाकिस्तान और बांग्लादेश ने समुद्री व्यापार की शुरुआत की हो। पाकिस्तान के लिए यह दशकों से ठंडे पड़े रिश्तों को सुधारने का बड़ा मौका रहा, खासकर शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद। चौंकाने वाली बात यह है कि बांग्लादेश में नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान से रिश्ते प्रगाढ़ करने के लिए आयात पर अनिवार्य रूप से किया जाने वाला भौतिक निरीक्षण तक बंद कर दिया है। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने का यह समझौता बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मिस्र के काहिरा में मुलाकात के दौरान हुआ। भारत के लिए यह चिंता की बात क्यों? बंगाल की खाड़ी में मौजूद चटगांव बंदरगाह कूटनीतिक रूप से काफी अहम है। खासकर भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से। शेख हसीना सरकार के साथ बेहतर रिश्तों के चलते इस बंदरगाह पर भारत विरोधी गतिविधियों के होने की संभावना न के बराबर रही है। साथ ही भारत का निगरानी तंत्र भी इस बंदरगाह पर लगातार नजर रखता रहा था। 2004 में ही भारतीय अधिकारियों ने चीनी हथियारों से भरा एक शिपमेंट को पकड़ा था, जिसे पाकिस्तान की आईएसआई ने भारत के पूर्वोत्तर में प्रतिबंधित किए गए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के लिए भेजने की कोशिश की थी। हालांकि, अब बांग्लादेश की तरफ से पाकिस्तान से आने वाले कार्गो की भौतिक जांच की अनिवार्यता खत्म किए जाने के कदम ने भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे पहले सख्त व्यापार नीतियों के चलते पाकिस्तान से आने वाले शि
बांग्लादेश पाकिस्तान व्यापार चटगांव बंदरगाह भारत शेख हसीना मोहम्मद यूनुस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बांग्लादेश में पाकिस्तान का बढ़ता प्रभाव: भारत की चिंताएंशेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के साथ गहरे संबंध बनाने शुरू कर दिए हैं। चटगांव बंदरगाह पर पाकिस्तानी पोतों के आगमन से भारत के लिए चिंताएं बढ़ रही हैं।
और पढो »
बांग्लादेश में पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ रहा है, भारत को चिंतामोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश में पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा दिया है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »
बांग्लादेश में विजय दिवस को लेकर विवादभारत सरकार ने विजय दिवस पर 1971 की पाकिस्तान पर विजय का जश्न मनाया। बांग्लादेश की सरकार के एक सलाहकार ने इस पर आपत्ति जताई है।
और पढो »
बांग्लादेश ने भारत की भूमिका पर उठाए सवालबांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 1971 के युद्ध में भारत की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यह बांग्लादेश की जीत है जिसमें भारत सिर्फ एक सहयोगी था.
और पढो »
अमेरिका बढ़ते हिंदुओं पर हमलों पर चिंतित, बांग्लादेश से संपर्कउभरती हिंसा और मानवाधिकारों का उल्लंघन बांग्लादेश में चिंता का विषय है, जिसने अमेरिका को बांग्लादेश के साथ संवाद करने पर मजबूर किया है।
और पढो »