मुजफ्फरपुर में बादल और कुहासा के साथ ठंड बरकरार रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रहेगी और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह कुहासा और आकाश में बादल छाए रहे। दिन में हल्की धूप निकली लेकिन उसके ज्यादा असर का अनुभव नहीं हुआ। कनकनी बरकरार रही। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर और घर में हीटर का उपयोग कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रहेगी। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ.
सत्तार ने बताया कि अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकती है। अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रह सकती है। उत्तर बिहार के दरभंगा एवं तराई के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। तापमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 08 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। औसतन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चलेगी। 25 जनवरी को हवा की रफ्तार थोड़ी ज्यादा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 75 प्रतिशत रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्विवद्यालय की ओर से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सतार ने बताया कि सब्जियों की फसल में सिंचाई करें तथा फूफूंदनाशक दवा का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम एवं लीची के बागों में निकाई-गुड़ाई नहीं करें। ऐसा करने से पेड़ों में पुष्पण की क्रिया तथा फलन प्रभावित होगा। इससे पौधो में फलों के जगह नए पत्ते निकलने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. सतार ने बताया कि आलू की फसल की नियमित निरीक्षण करें। आलू की फसल पर झुलसा रोग का प्रकोप दिखायी दे तो इसके बचाव के लिए रिडोमिल नामक दवा का 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करना चाहिए। सब्जियों की फसल में सिंचाई करें। फ्रेंचबीन, पालक, मटर, फूलगोभी आदि फसलों पर सिंचाई करते रहे। फूफुंदनाशक दवा का प्रयोग करें। अगर पत्तियों पर रोग के धब्बे दिखाई दें, तो मैन्कोजेब दवा का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए। डॉ. सतार ने कहा कि पशुपालक दूधारु पशुओं के रख-रखाव एवं खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनको खुले आकाश में नहीं बांधना चाहिए। इससे उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता हैं
मौसम बिहार ठंड कोल्ड डे पूर्वानुमान कुहासा किसान एडवाइजरी पशु पालन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आगरा में साल के आखिरी दिन सर्दी ने कंपका दिलायाआगरा में साल के आखिरी दिन ठंड ने कंपकंपा दिया है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे कंडीशन की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में तेज धूप के बावजूद बरकरार ठंडचित्तौड़गढ़ में लगातार दूसरा दिन भी ठंड का प्रकोप बरकरार है। बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। गलन भी बरकरार है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।
और पढो »
भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में अलर्ट जारीपहाड़ी इलाकों और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे के अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोल्ड डे, कोहरा और शीतलहर का असरदिल्ली चारवें दिन कोल्ड डे से जूझ रही है। कोहरा और शीतलहर का असर बनी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
और पढो »
लखनऊ में कोल्ड डे की स्थिति, अलाव का सहारालखनऊ में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी हुई है। लोग अलाव के सहारे दिन-रात काट रहे हैं।
और पढो »