पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद संभाला है। उन्होंने महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने के बाद किन्नर अखाड़े का हिस्सा बनने का ऐलान किया था।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। महाकुंभ 2025 में ममता कुलकर्णी आस्था की डुबकी लगाने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने किन्नर अखाड़े का हिस्सा बनने का ऐलान किया। 24 जनवरी की शाम ममता ने संगम पर अपना पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ। अब ममता कुलकर्णी ने आजतक से इस बारे में बात की है। महामंडलेश्वर बनने के बारे में ममता कुलकर्णी ने कहा, 'यह अवसर 144 सालों बाद आया है, इसी में मुझे महामंडलेश्वर बनाया गया है। यह केवल
आदिशक्ति ही कर सकती है। मैंने किन्नर अखाड़ा ही इसलिए चुना, क्योंकि यहां कोई बंदगी नहीं है, यह स्वतंत्र अखाड़ा है।' तमाम अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद महामंडलेश्वर बनने पर ममता बोलीं- 'जीवन में सब चाहिए आपको। एंटरटेनमेंट भी चाहिए। हर चीज की जरूरत होनी चाहिए। ध्यान ऐसी चीज है उसको भाग्य से ही प्राप्त हो सकता है। सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) ने बहुत कुछ देखा था फिर उनमें परिवर्तन आया।' किन्नर अखाड़े का हिस्सा बनने के बाद ममता कुलकर्णी का नाम भी बदल दिया गया है। अब उनका नाम श्री यामिनी ममता नन्द गिरी हो गया है। कैसे महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी? महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया के बारे में भी ममता कुलकर्णी ने बात की। उन्होंने बताया, '4 जगतगुरू ने मेरी परीक्षा ली। मुझसे कठिन प्रश्न किए। मेरे उत्तरों से वह समझ गए कि मैने कितनी तपस्या की है। मुझसे 2 दिनों से आग्रह कर रहे थे कि महामंडलेश्वर बनो तो मैने कहा मुझे लिबास की क्या आवश्यकता है। इस कपड़े को सम्मेलन करूंगी तब इसे धारण कर सकती हूं, क्या पुलिस वाला घर पर भी वर्दी पहनता है।' फिल्मों में करेंगी वापसी? ममता से ये भी पूछा गया कि क्या वह दोबारा फिल्मों में काम करेंगी? इसपर उन्होंने कहा, 'यह तो कल्पना नहीं कर सकते अब यह मेरे लिए पॉसिबल नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'किन्नर अखाड़े में लोग स्वयं परमेश्वर हैं। सदा शिव आदिशक्ति का स्वरूप हैं यह लोग। यह मेरे 23 साल के अभ्यास के लिए ओलंपिक अवॉर्ड की तरह है।' इससे पहले किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, 'पिछले 2 सालों से ममता हमारे सम्पर्क में थीं। वह सनातन से जुड़ना चाहती थीं। वह पहले जूना अखाड़े में शिष्या थीं। फिर हमारे सम्पर्क में आईं। फिर उन्होंने पद की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है। फिर हमने बताया कि यह सब करना होता है।' सालों बाद भारत लौटीं ममता ममता कुलकर्णी, 24 सालों के बाद बाद भारत वापस लौटी हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। सालों बाद ममता को भारत में देख सभी हैरान थे। तो वहीं ममता कुलकर्णी के फैंस के बीच खुशी थी। माना जा रहा था कि ममता, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं। हालांकि उन्होंने इन सभी अफवाहों और कयासों पर रोक लगाते हुए बताया था कि वह महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं
ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा महाकुंभ 2025 बॉलीवुड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनींबॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में पिंडदान कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का फैसला किया है। उन्हें अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
और पढो »
ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वरबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक जीवन की राह चुनी है और महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण कर ली है.
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिममता कुलकर्णी, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया, अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में जानी जाएंगी। उन्होंने महाकुंभ के दौरान संन्यास लिया और अपना पिंडदान किया।
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
और पढो »
बॉलीवुड से भगवा बन गईं ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनींममता कुलकर्णी, बॉलीवुड की पूर्व टॉप एक्ट्रेस, अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया और गुरुवार रात किन्नर अखाड़े में पट्ठाभिषेक से यामाई ममता नंद गिरि के नाम से महामंडलेश्वर बनीं।
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है. यह अखाड़ा 2015 में उज्जैन में स्थापित किया गया था. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' के अनुसार, अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा भी संचालित होता है.
और पढो »