मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक भाजपा कार्यकर्ता का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जबकि उन्हें अधिक वोट मिले थे।
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से भाजपा के एक कार्यकर्ता का फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो चंदला विधानसभा के पड़रिया का बताया जा रहा है। वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता मांगू रैकवार रोते हुए बताते हैं कि वह 2004 से भाजपा में है और लगातार सालों साल भाजपा के लिए काम करते आ रहे हैं लेकिन मंडल अध्यक्ष की घोषणा के दौरान उन्हें मंडल अध्यक्ष ना बना कर किसी दूसरे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जबकि राय शुमारी में उन्हें 11 वोट मिले थे और दूसरे व्यक्ति को
मात्र 9 वोट ही मिले हैं। फूट फूट कर रोने लगे मांगू इसी बात से परेशान होकर मांगू रैकवार बात करते-करते फूट फूट कर रोने लगा। मांगू का कहना है कि वह बीजेपी का एक सच्चा सिपाही है। उसे इस बात का गम नहीं है कि उसे मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया बल्कि उसे इस बात का गम है कि एक ऐसे व्यक्ति को उसकी जगह पर मंडल अध्यक्ष बना दिया गया है, जिसे किसी की सिफारिश मिली है। लोगों ने मुझे चुना था लेकिन घोषणा किसी दूसरे व्यक्ति की ही हो गई। मंत्री पर लगाए आरोप मांगू रैकवार यहीं नहीं रुके। उसने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को मेरी जगह पर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, वह वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार का नजदीकी है। यही वजह है कि उसे मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि इन दोनों भाजपा कि संगठन में बदलाव का दौर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को बदला जाना है। इसी सिलसिले में छतरपुर जिले में कई मंडल अध्यक्षों को बदलकर नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है
BJP मध्य प्रदेश छतरपुर मंडल अध्यक्ष चुनाव विवाद
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Agra Video: भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में मारपीट, CCTV वीडियो वायरलAgra Video: भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान दावेदारों के बीच जमकर मारपीट हो Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
JDU Meeting: जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में चले शब्दों के बाण! मंत्री ने पूर्व एमएलसी की कीड़े से तुलना कीJDU Meeting: बिहार के जमुई में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए.
और पढो »
UP By Election 2024: UP उपचुनाव में भितरघात ने बढ़ाई BJP शीर्ष नेताओं की टेंशन, मचा हड़कंपइंडिया गेट पर कोलकाता के मॉडल का अश्लील डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोगों ने खूब बुरा-भला कहा जरा देखिए ये वायरल वीडियो...
और पढो »
UP Police Constable Result: यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट की तैयारी कैसे करें शुरू ? जाने सारी जानकारीइंडिया गेट पर कोलकाता के मॉडल का अश्लील डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोगों ने खूब बुरा-भला कहा जरा देखिए ये वायरल वीडियो...
और पढो »
फैक्ट चेक: चीन की हैलोवीन पार्टी का वीडियो बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने के दावे से वायरलबूम ने पाया कि वायरल वीडियो चीन के एक थीम पार्क में हैलोवीन पार्टी का है, जिसमें दो मैनिकन को भूनते हुए दिखाया गया था.
और पढो »
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव: कांग्रेस का आरोप - भाजपा हार के डर से चुनाव टालना चाहती हैकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार धान खरीदी में हो रही समस्याओं और भ्रष्टाचार के कारण चुनाव से डर रही है।
और पढो »