भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी के अंत में

राजनीति समाचार

भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी के अंत में
भाजपाराष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी के अंत में या फरवरी के पहले हफ्ते में घोषित किया जाएगा।

भाजपा ने नए साल में जनवरी के अंत में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की उम्मीद जताई है। पार्टी नेता पीटी कुंजांग ने कहा कि 15 जनवरी तक राज्य और जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। भाजपा की नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को संगठन चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल

संतोष, सभी महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रदेश महासचिवों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख और सह प्रमुख शामिल हुए। बैठक के बाद कुंजांग ने बताया कि बैठक में संगठन की चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड को 15 जनवरी तक नए अध्यक्ष मिल सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है। हालांकि लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। नड्डा जनवरी 2020 में पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए थे। भाजपा के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल तक लगातार अध्यक्ष रह सकता है। साथ ही नड्डा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किए गए हैं, ऐसे में उनका फिर से अध्यक्ष बनने की उम्मीद खत्म हो गई है। पूरे साल भर भाजपा बनाएगी सुशासन पर्व कुंजांग ने बताया कि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे एक साल तक मनाने का फैसला किया है। इस साल उन्होंने 100 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए भाजपा उनकी जयंती को पूरे एक साल तक सुशासन पर्व के तौर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी फैसला लिया गया कि पार्टी कांग्रेस के बीआर आंबेडकर के अपमान के आरोप के जवाब में संविधान पर्व भी मनाएगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठन चुनाव अटल बिहारी वाजपेयी जयंती सुशासन पर्व संविधान पर्व

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी अंत तकभाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी अंत तकभाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है।
और पढो »

योगी आदित्याथ ने दिल्ली में शाह और नड्डा को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दियायोगी आदित्याथ ने दिल्ली में शाह और नड्डा को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।
और पढो »

गुजरात बीजेपी संगठन चुनावों का अपडेटगुजरात बीजेपी संगठन चुनावों का अपडेटबीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 14 जनवरी के बाद होगा।
और पढो »

बांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजनाबांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजनाबांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजना
और पढो »

बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी मेंबीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी मेंबीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी में चुना जाएगा. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, 5 जनवरी तक जिला स्तर पर चुनाव होंगे, उसके बाद 17-18 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 20 जनवरी के बाद की जा सकती है.
और पढो »

महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर की रेस में कौन है नंबर वन, ये नाम सबसे ऊपर, वजह भी जान लीजिएमहाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर की रेस में कौन है नंबर वन, ये नाम सबसे ऊपर, वजह भी जान लीजिएएमवीए सरकार में, अध्यक्ष का पद कांग्रेस के नाना पटोले के पास था। फरवरी 2021 में उनके इस्तीफा देने के बाद, एनसीपी के नरहरि झिरवाल ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 12:04:12