भाजपा संगठन चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीह

राजनीति समाचार

भाजपा संगठन चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीह
भाजपासंगठन चुनावपिछड़े
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

भाजपा ने संगठन के चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीह दी है। मंडल अध्यक्षों की सूची में भी इन दोनों समुदायों की भागीदारी पर खास फोकस किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव में पिछड़ों और दलित ों के मिले समर्थन से मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने संगठन के चुनाव में भी इन दोनों समुदायों को खास तरजीह दी है। संगठन के चुनाव के तहत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को 1819 मंडल में 751 मंडल अध्यक्ष ों की सूची जारी कर दी है। इसमें पिछड़ी और दलित जाति की भागीदारी पर खास फोकस किया गया है। हालांकि इस बार कई जिलों में सामान्य जाति को भी जातीय समीकरण के लिहाज से स्थान दिया गया है। अलबत्ता आधी आबादी की संख्या कुछ कम है। शेष मंडल अध्यक्ष ों की सूची भी अगले दो-तीन

दिनों में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कई जिलों में मंडल अध्यक्ष के चुनाव में आपसी सहमति न बन पाने की वजह से सूची फाइनल नहीं हो पाई है। बता दें कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 15 दिसंबर और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन तमाम जिलों में मंडल अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी खींचतान की स्थिति की वजह से समय से चुनाव संपन्न नहीं हो पाए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश नेतृत्व को अब तक 1023 मंडलों से ही अध्यक्षों के नाम के पैनल मिले हैं। इनका परीक्षण करने के बाद ही 751 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। मंडल अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही अब प्रदेश में जिलाध्यक्ष के चुनाव होंगे। सूत्रों का कहना है कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव में देर होने की वजह से अब जिलाध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी तक हो पाने की संभावना है। नए प्रदेश के चुनाव को लेकर भी मंथन सूत्रों का कहना है कि मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। हालांकि इस पद पर चुनाव महीने के अंत तक होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि शीर्ष स्तर पर इस बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछडे और दलित के साथ ही ब्राम्हण चेहरे पर भी चर्चा हुई है। दलित चेहरों में पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा सांसद रामशंकर कठेरिया और विनोद सोनकर का नाम भी चर्चा में हैं। जबकि पिछड़े चेहरे के तौर पर अमरपाल मौर्या, बीएल वर्मा, बाबूराम निषाद और ब्राम्हण चेहरे के तौर पर राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा और बसपा से भाजपा में आए हरीश द्विवेदी के नाम सामने आ रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भाजपा संगठन चुनाव पिछड़े दलित मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों का चयन लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह होगा।
और पढो »

अखिलेश यादव ने मस्जिदों में खोदाई और भाजपा सरकार के खिलाफ उठाए आरोपअखिलेश यादव ने मस्जिदों में खोदाई और भाजपा सरकार के खिलाफ उठाए आरोपअखिलेश यादव ने मस्जिदों में खोदाई पर भाजपा सरकार को घेरा और संविधान को न मानने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर देश के मजलूमों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के भगवान हैं, जिनको घर-घर में पूजा जाता है। उन्होंने संविधान के जरिए सभी को सम्मान और हक के साथ जीने का अधिकार दिया है। लेकिन भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा किसी भी मामले में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
और पढो »

Bihar Politics: कांग्रेस में सत्ता की बेचैनी, वे किसी भी हद तक जा सकते हैं, दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयानBihar Politics: कांग्रेस में सत्ता की बेचैनी, वे किसी भी हद तक जा सकते हैं, दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयानBihar Politics: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में कांग्रेस, किसान आंदोलन, और बिहार भाजपा संगठन के कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी.
और पढो »

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव करेंगीछत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव करेंगीछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर गए हैं और संगठन में फेरबदल की संभावना है।
और पढो »

चंदौली और लखीमपुर खीरी निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबाचंदौली और लखीमपुर खीरी निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबाभाजपा ने चंदौली और लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।
और पढो »

चंडीगढ़ नगर निगम हाउस मीटिंग में भिड़ंतचंडीगढ़ नगर निगम हाउस मीटिंग में भिड़ंतकांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच मेयर चुनाव में गड़बड़ी के आरोपी अनिल मसीह को लेकर विवाद, हाथापाई और मीटिंग स्थगन
और पढो »



Render Time: 2025-04-27 05:14:59