गाजियाबाद में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अनुज कसाना की गिरफ्तारी और गैंगस्टर की कार्रवाई के विरोध में इंदिरापुरम थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना पर गैंगस्टर की कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भाजपाइयों ने इंदिरापुरम थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खोड़ा थानेदार और चौकी प्रभारी को हटाने के साथ मंडल अध्यक्ष की रिहाई और गैंगस्टर की कार्रवाई रद्द करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि अनुज को लिखा पढ़ी के बाद दाखिल कर दिया गया है, जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लगभग
पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर सदर विधायक और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी पहुंच गए। एसीपी की ओर से जांच कराने के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। फायरिंग और रंगदारी के मामले दर्ज हैं इंदिरापुरम पुलिस ने भाजयुमो के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार अनुज और उनके भाई अमित कसाना पर फायरिंग और रंगदारी के दो मामले खोड़ा थाने में दर्ज हैं। रंगदारी के मामले में पिछले साल दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। अनुज को जमानत मिल गई थी, लेकिन अमित को बुधवार को ही जमानत मिली है। इसके अलावा बुधवार को ही पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जिसकी विवेचना एसएचओ इंदिरापुरम रविंद्र गौतम कर रहे हैं। सुबह से थाने के सामने जमा हो गए कार्यकर्ताबुधवार को अनुज कसाना भाई अमित की जमानत के कागज वेरीफाई करवाने के लिए खोड़ा थाने पहुंचे थे। अनुज के गैंगस्टर में आरोपी होने के कारण थाना खोड़ा पुलिस ने इंदिरापुरम थाने को सूचना दी, जिसके बाद टीम गई और अनुज को गिरफ्तार कर थाना इंदिरापुरम ले आई। जहां लिखा पढ़ी के बाद अनुज को दाखिल कर लिया गया। इसकी जानकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को देर रात हो सकी। अनुज कसाना के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे से भाजयुमो कार्यकर्ता इंदिरापुरम थाने पर जमा होने शुरू हो गए।थानेदार और चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने की मांगभाजयुमो महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ता अनुज को रिहा करने की मांग करने के साथ ही खोड़ा थानेदार और चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ता थान
भाजयुमो धरना प्रदर्शन अनुज कसाना गैंगस्टर गिरफ्तारी पुलिस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार में भाजयुमो का कांग्रेस प्रदर्शनबिहार में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
और पढो »
भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हमलामुंबई में कांग्रेस के दफ्तर पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अमित शाह के बयान को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने रोक दियाउत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
और पढो »
भुजबल को मंत्रिमंडल में नहीं जगह, राकांपा समर्थक पुणे में प्रदर्शनछगन भुजबल को महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से राकांपा कार्यकर्ताओं ने पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।
और पढो »
संसद में बाबासाहेब पर शाह के बयान को लेकर हंगामाअमित शाह के बाबासाहेब आंबेडकर पर बयानों को लेकर संसद में हंगामा। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफा मांगा, भाजपा ने पलटवार किया। विपक्ष ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।
और पढो »
इंदौर में कांग्रेस ने अंबेडकर तस्वीर को लेकर किया घेरावकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। यह घेराव भाजयुमो द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हमले का जवाब है। कांग्रेस ने नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
और पढो »