भारतीय पासपोर्ट धारकों को कितने देशों में वीजा-मुक्त यात्रा? सरकार ने संसद में जानकारी दी

विदेश समाचार समाचार

भारतीय पासपोर्ट धारकों को कितने देशों में वीजा-मुक्त यात्रा? सरकार ने संसद में जानकारी दी
भारतीय पासपोर्टवीजा-मुक्त प्रवेशवीजा ऑन अराइवल
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

भारतीय पासपोर्ट धारकों को 26 देश वीजा-मुक्त प्रवेश, 40 देश वीजा ऑन अराइवल और 58 देश ई-वीजा की सुविधा प्रदान करते हैं। ये देश सरकार द्वारा समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर अपडेट किए जाते हैं। हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति पांच पायदान गिरकर 85वें स्थान पर आने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने टिप्पणी करने से परहेज किया

भारतीय पासपोर्ट धारकों को कितने देश वीजा-फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल और ई-वीजा की सुविधा प्रदान करते हैं, इस बारे में जानकारी सामने आई है। भारत सरकार ने संसद में इस बारे में बताया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को 26 देश वीजा-फ्री एंट्री, 40 देश वीजा ऑन अराइवल और 58 देश ई-वीजा की सुविधा प्रदान करते है।उन्होंने हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 में भारतीय पासपोर्ट की

स्थिति पांच पायदान गिरकर 85वें स्थान पर आने पर टिप्पणी करने से परहेज किया।वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक पर एक प्रश्न में टीडीपी सदस्य वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी ने पूछा था कि क्या सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि भारतीय पासपोर्ट सूचकांक में वर्ष 2024 में 80वें स्थान से और वर्ष 2006 में 71वें स्थान से नीचे आ गया है।वीजा-फ्री एंट्री वाले देशों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रही सरकारराज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, 'कुछ निजी संस्थान हैं, जो अपने द्वारा तय किए गए मापदंडों के आधार पर ऐसी रेटिंग प्रकाशित करते हैं। हालांकि, पासपोर्ट के लिए वैश्विक स्तर पर कोई व्यापक रूप से स्वीकृत रैंकिंग प्रणाली नहीं है जिसे पासपोर्ट को रैंक करने के लिए स्वीकार्य मानदंडों के अभाव में मानक के रूप में लिया जा सके।'उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे देशों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है जो भारतीयों को विश्व भर में यात्रा करने में आसानी के लिए वीजा मुक्त यात्रा, आगमन पर वीजा और ई-वीजा सुविधाएं प्रदान कर सकें।उन्होंने कहा, ''आज की तारीख में, 26 देश वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करते हैं, 40 देश वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और 58 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा सुविधा प्रदान करते हैं, इनका विवरण इस मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है, जिसे Fm लिंक- https://www.mea.gov.in/VFFIN.htm पर देखा जा सकता है।विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और क्या बोले?रेड्डी ने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार द्वारा भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग को ऊपर उठाने के लिए कोई सुधारात्मक उपाय किए जाने की संभावना है। राज्य मंत्री ने कहा, 'वीजा जारी करने के संबंध में नीतियों का निर्माण संबंधित देश का संप्रभु मामला है और वीजा-मुक्त प्रवेश/आगमन पर वीजा सुविधा प्रदान करने का मामला द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिकता के सिद्धांत सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।'रेड्डी ने अपने प्रश्न में हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 का हवाला दिया और दावा किया कि भारतीय पासपोर्ट की निचली रैंकिंग के परिणामस्वरूप भारतीय यात्री केवल 57 देशों में ही वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं, जबकि सिंगापुर वीजा धारक 227 देशों में से 195 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

भारतीय पासपोर्ट वीजा-मुक्त प्रवेश वीजा ऑन अराइवल ई-वीजा हेनले पासपोर्ट सूचकांक विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

इंडियन स्टूडेंट्स के लिए PR आसान देशइंडियन स्टूडेंट्स के लिए PR आसान देशअमेरिका में ग्रीन कार्ड और H-1B वीजा को लेकर विवाद बढ़ने के साथ, भारत के स्टूडेंट्स को PR हासिल करना आसान बनाने वाले देशों की जानकारी
और पढो »

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजफर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजइस लेख में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानकारी दी गई है। सुनील गावस्कर इस सूची में सबसे ऊपर हैं।
और पढो »

नोएडा में साइबर अपराध के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तारनोएडा में साइबर अपराध के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तारSTF ने साइबर अपराध के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
और पढो »

भारतीय नौसेना में नाविक बनने का पूरा जानकारीभारतीय नौसेना में नाविक बनने का पूरा जानकारीइस लेख में भारतीय नौसेना में नाविक बनने के लिए प्रक्रिया, योग्यता, जिम्मेदारियां और फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
और पढो »

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दुबई में भारत का रिकॉर्डचैंपियंस ट्रॉफी 2025: दुबई में भारत का रिकॉर्डइस लेख में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें भारतीय टीम का दुबई में प्रदर्शन, मैचों की शेड्यूल और महत्वपूर्ण मुकाबले शामिल हैं.
और पढो »

भारत में अवैध घुसपैठियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देशभारत में अवैध घुसपैठियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देशभारत में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के सरकारों के एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से डेटा मांगा है. कोर्ट ने कहा है कि उन्हें जानकारी दी जाए कि कितने विदेशी नागरिकों को अब तक डिपोर्ट किया जा चुका है और कितने अभी डिटेंशन सेंटर में हैं. कोर्ट ने हिरासत केंद्रों में बंद व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है और कहा है कि उन्हें ऐसे लोगों के लिए नीति बताई जानी चाहिए, जिन्हें विदेशी घोषित किया गया है, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता नहीं मालूम है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 21:37:13