भारत में शीतलहर का प्रकोप, कश्मीर में सर्द रात, हिमाचल में बर्फबारी

मौसम समाचार

भारत में शीतलहर का प्रकोप, कश्मीर में सर्द रात, हिमाचल में बर्फबारी
शीतलहरकोहराबर्फबारी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

कोहरे और बर्फबारी से भारत के कई इलाकों में जीवन प्रभावित। जम्मू-कश्मीर में तापमान गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से सड़कें बंद, जबकि राजस्थान में बारिश की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण 20 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़कने से मंगलवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही। वहीं लेह -12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। हिमाचल प्रदेश में कई जगह मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 226 सड़कें बंद रहीं। जोत में पिछले 24 घंटों में 10 सेमी बर्फबारी हुई। इसके बाद खदराला (5 सेमी), पूह (2 सेमी), सांगला (1.

2 सेमी) और केलोंग (1 सेमी) में बर्फबारी हुई। लाहौल- स्पीति जिले का ताबो हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के सभी विभाग प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने को तैयार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने और दृश्यता बिगड़ने से राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कई प्रमुख ट्रेनों में विलंब हुआ। इनमें दक्षिण एक्सप्रेस के अलावा मुंबई सेंट्रल राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन भी लेट हुई। इसी तरह जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस भी लेट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 5:30 बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही। एक्यूआई 333 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही। कश्मीर के हर जिले में गिरा रात का पारा, गलन बढ़ी कश्मीर में शीतलहर से रात का पारा लगातार गिरने से गलन बढ़ गई है। डल झील समेत अन्य जलाशय जम गए हैं। घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मंगलवार रात भद्रवाह के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 27 व 28 दिसंबर को भी प्रदेश में बर्फबारी के आसार हैं। राजस्थान में आज बारिश के आसार राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को कोहरा छाया रहा और 26 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी (झुंझुनू) और गंगानगर सबसे सर्द रहा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

शीतलहर कोहरा बर्फबारी तापमान जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश राजस्थान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

क्रिसमस से पहले हिमालय में बर्फबारी, राजस्थान और दिल्ली में बारिशक्रिसमस से पहले हिमालय में बर्फबारी, राजस्थान और दिल्ली में बारिशजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली और राजस्थान में बारिश; हिमाचल में सड़कें बंद; कश्मीर में तापमान माइनस में
और पढो »

कश्मीर और हिमाचल में शीतलहर, ओडिशा और झारखंड में भी ठंड का प्रकोपकश्मीर और हिमाचल में शीतलहर, ओडिशा और झारखंड में भी ठंड का प्रकोपकश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर है। कई हिस्सों में तापमान माइनस 5 डिग्री तक गिर गया है। गुलमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक आनंदित हैं। हिमाचल के कुछ जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा और झारखंड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट रही है। कश्मीर में पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
और पढो »

हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
और पढो »

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी, उत्तर भारत शीतलहर की चपेट मेंहिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी, उत्तर भारत शीतलहर की चपेट मेंदिसंबर का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है, और नए साल से पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी का सिलसिला जारी है. हिमाचल में कई इलाकों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है और बर्फबारी के चलते तापमान माइनस में पहुंच गया है.
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »

उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 12:44:28