मकर संक्रांति 2025: जानें तिथि, पूजा विधि, स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

धर्म समाचार

मकर संक्रांति 2025: जानें तिथि, पूजा विधि, स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व
मकर संक्रांतिमकर संक्रांति 2025महाकुंभ
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

मकर संक्रांति 2025 इस वर्ष 14 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्यदेव इस दिन धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन गंगा स्नान, सूर्यदेव की पूजा और दान करने का विशेष महत्व है।

मकर संक्रांति 2025 इस वर्ष पौष माह के खत्म होने के एक दिन बाद मनाई जाएगी। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और फिर इसके अगले दिन मकर संक्रांति है। इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ भी शुरू है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी और इसके एक दिन बाद मकर संक्रांति के दिन पहला शाही स्नान है। मकर संक्रांति पर साधु-संत और गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग गंगा, यमुना, त्रिवेणी, नर्मदा और शिप्रा जैसी अन्य पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य लाभ की प्राप्ति करते हैं। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के

त्योहार का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक साल यह त्योहार पौष महीने में मनाया जाता है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति पौष माह के खत्म होने के बाद मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मकर संक्राति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं जिस कारण से इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, सूर्यदेव की विशेष पूजा का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति का महत्व, पूजा विधि और स्नान का शुभ मुहूर्त। मकर संक्रांति 2025 तिथि पंचांग के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार, 14 जनवरी को मनाई जाएगा। सूर्यदेव इस दिन धनु से मकर राशि में सुबह 09 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस कारण से मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त इस वर्ष मकर संक्रांति पर पुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। पुण्य काल के मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। महापुण्य काल मुहूर्त मकर संक्रांति पर महापुण्य काल का मुहूर्त सुबह 08 बजकर 40 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति 2025 में दान और स्नान का मुहूर्त मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बिना गंगा स्नान और दान के मकर संक्रांति का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। मकर संक्रांति पर सुबह-सुबह स्नान करने के विशेष महत्व होता है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। पवित्र नदी में मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करने और तिल का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पूजा विधि मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार के देशभर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने का महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर घर के साफ-सफाई करने के बाद घर के पास किसी पवित्र नदी में स्नान करने जाएं और वहां पर स्नान करने के बाद सूर्य देव अर्घ्य दें। फिर सूर्यदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें और दान-दक्षिणा करें।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मकर संक्रांति मकर संक्रांति 2025 महाकुंभ गंगा स्नान सूर्यदेव पूजा विधि दान तिथि शुभ मुहूर्त

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025 का महत्व, स्नान मुहूर्त, और महाकुंभ में स्नान का महत्व जानें।
और पढो »

स्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

जया एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधिजया एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधिजया एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

स्कंद षष्ठी 2025: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्वस्कंद षष्ठी 2025: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्वस्कंद षष्ठी 2025 की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। इस दिन भगवान स्कंद की पूजा की जाती है।
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिमकर संक्रांति 2025: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिअयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी को सुबह 8:55 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा.
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025 की तारीख, महत्व, शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:24:39