मध्य प्रदेश में मौसम के रुझान में तेजी से बदलाव आया है। तेज धूप ने लोगों को चुभन महसूस कराना शुरू कर दिया है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का एक दौर और भी आ सकता है.
मध्य प्रदेश में मौसम के रुझान में तेजी से बदलाव आया है। तेज धूप ने लोगों को चुभन महसूस कराना शुरू कर दिया है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का एक दौर और भी आ सकता है, हालांकि अभी एक दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।\रविवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। राजगढ़ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान
१० डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। कई जिलों में तो यह १५ डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिवनी में १७ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में १०.२, ग्वालियर में १२.२, इंदौर में १२.१, पचमढ़ी में १०.५, राजगढ़ में ८.६, उज्जैन में १०.७, जबलपुर में १४.४, मंडला में १२.५, सिवनी में १७, सीधी में १६.०२ और बालाघाट में १५.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।\अधिकतम तापमान की बात करें तो अधिकांश जिलों का तापमान ३० डिग्री सेल्सियस को छूने को बेताब है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान खंडवा में ३१ और खरगोन में ३२.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खंडवा में ३१.१, भोपाल में २८.५, ग्वालियर में २७.४, इंदौर में २८.७, नर्मदापुरम में ३०, उज्जैन में २९.५, जबलपुर में २९, मंडला में ३२.५, सिवनी में ३२, बालाघाट में २९.८ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। किसी भी जिले में कोहरा जैसी कोई स्थिति नहीं देखी गई। अधिकांश जिलों की दृश्यता अधिक थी। हालांकि कुछ जिलों में दृश्यता एक से दो किलोमीटर के बीच भी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। किसी भी जिले को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने दृष्टिकोण जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में १ से २ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान में २ से ३ डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। ऐसे में हल्की ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। भोपाल में गर्मी का अहसास भोपाल की संभावित पूर्वानुमान के बारे में मौसम विभाग ने बताया है कि भोपाल में हवा की औसत गति ८ से १० किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान १३ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में स्पष्ट है कि भोपाल में लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है
मौसम मध्य प्रदेश तापमान धूप ठंड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सागर में मौसम का भयानक बदलाव, धूप की तपिश से लोग परेशानसागर जिले में मौसम के अचानक बदलाव से लोग परेशान हैं। दिन में तेज धूप से तापमान में वृद्धि हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
और पढो »
लखनऊ में हल्का कोहरा, तेज धूप से पारा सामान्य से अधिकलखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रहा, इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप निकलने के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में फरवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश और तापमान में गिरावट का अंदाजामौसम विभाग ने फरवरी माह में उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। तीखी धूप के बाद काले बादल छाएंगे और बारिश की बौछारें भी बरसेगी।
और पढो »
जैसलमेर में कोहरे से मिली निजात, धूप निकलने से सर्दी से राहतमंगलवार को जैसलमेर में धूप निकलने से कोहरा गायब हो गया और लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
और पढो »
बिहार में मौसम में बदलाव, कोहरे के बाद धूप से राहतबिहार में पिछले चार दिनों से चल रही शीत दिवस की स्थिति में सोमवार को थोड़ा बदलाव आया। पहाड़ों पर बर्फवारी से प्रदेश में घने कोहरे का असर देखने को मिला था। लेकिन सोमवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
और पढो »
उत्तराखंड में शुष्क मौसम, तेज धूप से गर्मी का अहसासउत्तराखंड में आज और सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप की वजह से दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
और पढो »