पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते दिन 28 दिसंबर को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने पोस्ट कर कहा कि सिख समाज के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार करवाकर केंद्र ने उनका अपमान किया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंतिम संस्कार और समाधि बनाने के लिए भाजपा 1000 गज जमीन भी नहीं दे सकी। इसपर भाजपा ने भी
पलटवार किया और कांग्रेस को नरसिम्हा राव का समय याद दिलाया। आखिर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर पूरा विवाद क्या है और भाजपा ने नरसिम्हा राव का नाम लेकर किस बात पर तंज कसा है, आइए जानते हैं। इसी के साथ हम ये भी बताएंगे कि आखिर पूर्व पीएम की समाधि स्थल का प्रोटोकॉल क्या होता है। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर विवाद क्यों? पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद का मूल कारण समाधि स्थल है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मांग की थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हो जहां उनका स्मारक बन सके। प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह का स्मारक इंदिरा गांधी के स्मारक (शक्ति स्थल) या राजीव गांधी के स्मारक (वीर भूमि) के पास बनाने का सुझाव दिया। इस पर गृह मंत्रालय का जवाब भी आया कि अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ही चुना गया है। मंत्रालय ने कहा कि स्मारक दिल्ली में बनेगा, लेकिन इसके लिए सही स्थान देखा जाएगा और ट्रस्ट बनेगा, जिसमें समय लगेगा। कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप विपक्ष के हमले के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वो मनमोहन के निधन पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि शाह ने ये साफ कर दिया है कि स्मारक बनाया ही जाएगा और इसके लिए जमीन का चयन होगा और ट्रस्ट का गठन होगा, जिसके लिए समय चाहिए ही। वहीं, भाजपा नेता सीआर केसवन ने कांग्रेस को नरसिम्हा राव की याद दिलाई। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार होते हुए भी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए दिल्ली में कभी कोई स्मारक नहीं बनाया। यहां तक की राव का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में भी नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि क्या तब पूर्व पीएम का अपमान नहीं हुआ था
मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार निगम बोध घाट कांग्रेस भाजपा विवाद अपमान समाधि स्थल.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
राहुल गांधी का आरोप: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर अपमानकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका अपमान किया है।
और पढो »
पुरी पर कांग्रेस गंदी राजनीति का आरोपकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
और पढो »
भाजपा के नड्डा पर कांग्रेस का हमलाजेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की है।
और पढो »
कांग्रेस का आरोप: सरकार ने मनमोहन सिंह को अपमानित कियाकांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपमानित कर रही है, क्योंकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया।
और पढो »
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीतिक विवादमनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक विवाद उठा है। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है।
और पढो »