मनोहर लाल ने जवाहर लाल नेहरू को बताया एक्सीडेंटल पीएम

राजनीति समाचार

मनोहर लाल ने जवाहर लाल नेहरू को बताया एक्सीडेंटल पीएम
मनोहर लालनेहरूहुड्डा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जवाहरलाल नेहरू को एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री कहा और कहा कि उनके स्थान पर कोई और भी प्रधानमंत्री बन सकता था। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए मनोहर लाल को एक्सीडेंटल सीएम बताया।

जागरण संवाददाता, रोहतक। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने जवाहर लाल नेहरू को एक्सीडेंटल पीएम बताते हुए कहा कि उनके स्थान पर कोई प्रधानमंत्री बनने का हकदार हो सकता था। सरदार वल्लभ पटेल या फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर भी हो सकते थे। डॉ.

भीमराव आंबेडकर की भूमिका नेहरू से कम नहीं थी। मनोहर लाल रविवार को रोहतक स्थित एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित संविधान गौरव समारोह एवं राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 'हमारा संविधान लोकतंत्र का रक्षक' वहीं, पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए मनोहर लाल को एक्सीटेंडल सीएम बताया। मनोहर लाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र को स्वामी विवेकानंद और बाबा साहेब ने नई दिशा दी। समाज कल्याण तथा राष्ट्र उत्थान में इन दोनों महान विभूतियों का विशेष, अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान लोकतंत्र का रक्षक है। संविधान स्वतंत्र भारत की गीता है। जिस प्रकार से गीता जीवन का सार ग्रंथ है, उसी प्रकार से संविधान हमारे जीवन का आधार है। संविधान को समाप्त करने या उसे बदलने की कोई परिकल्पना नहीं कर सकता है। देश को दिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मनोहर लाल को ऐसी बातें करते हुए शोभा नहीं देता: हुड्डा इधर डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री नहीं थे, मनोहर लाल जो स्वयं एक्सीडेंटल सीएम बने उन्हें ऐसी बातें करते हुए शोभा नहीं देती। हुड्डा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का कांग्रेस में पूरा आदर व मान-सम्मान था। भाजपा बेवजह के आरोप लगाती है। एक देश-एक चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। बता दें कि इससे पहले भीमराव आंबेडकर को लेकर काफी विवाद हुआ था।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मनोहर लाल नेहरू हुड्डा संविधान आंबेडकर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

खेसारी लाल यादव के वर्कआउट वीडियो पर रवि किशन का जवाबखेसारी लाल यादव के वर्कआउट वीडियो पर रवि किशन का जवाबखेसारी लाल यादव के वर्कआउट वीडियो को लेकर रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
और पढो »

नीले और लाल पेन: क्या है पीछे की वजह?नीले और लाल पेन: क्या है पीछे की वजह?इस लेख में नीले और काले पेन का उपयोग करने के पीछे के कारणों और शिक्षकों को लाल पेन क्यों दिया जाता है, इसके बारे में बताया गया है.
और पढो »

सुनील गावस्कर भड़के, पंत को बेवकूफ कहा!सुनील गावस्कर भड़के, पंत को बेवकूफ कहा!ऋषभ पंत के गैर जिम्मेदाराना शॉट को देखकर सुनील गावस्कर गुस्से से लाल हो गए और उन्हें बेवकूफ बताया.
और पढो »

SI भर्ती परीक्षा रद्द को लेकर सियासत गरमा गईSI भर्ती परीक्षा रद्द को लेकर सियासत गरमा गईजयपुर : SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर राजस्थान में सियासत गरमा गई है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर SI परीक्षा को रद्द करने की मांग की है।
और पढो »

डीजी रेल के करीबी को फर्जी आवाज में ठगीडीजी रेल के करीबी को फर्जी आवाज में ठगीडीजी रेल मुरारी लाल मीणा के करीबी को साइबर अपराधियों ने उनके आवाज की कापी कर दो लाख रुपये की ठगी कर ली है।
और पढो »

खेसारी लाल यादव ने BPSC छात्रों का किया समर्थनखेसारी लाल यादव ने BPSC छात्रों का किया समर्थनभोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने BPSC छात्र आंदोलन का समर्थन किया है और अभ्यर्थियों से खुद के अधिकारों के लिए लड़ने को कहा है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 14:54:35