महाकुम्भ 2025: यूपी की झांकी परेड में दिखाएगा देश और विश्व को पवित्र संगम का दर्शन

समाचार समाचार

महाकुम्भ 2025: यूपी की झांकी परेड में दिखाएगा देश और विश्व को पवित्र संगम का दर्शन
महाकुम्भ 2025उत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवस परेड
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 53%

उत्तर प्रदेश की झांकी 2024 गणतंत्र दिवस परेड में महाकुम्भ 2025 का दिव्य सौंदर्य प्रस्तुत करेगी। यह झांकी महाकुम्भ के आध्यात्मिक महत्व, विकास और डिजिटल प्रगति को प्रदर्शित करेगी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकी इस बार 'महाकुम्भ' पर होगी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित महाकुम्भ 2025 - स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित करेगी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा , अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुम्भ के दिव्य स्वरूप को दर्शाएगी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है। देश-विदेश के श्रद्धालु

करेंगे दीदार 2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुम्भ अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम है। इस झांकी के केंद्र में भी यही है। ट्रैक्टर के आगे 'अमृत कलश' की आगे झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई है, जिससे अमृतधारा प्रवाहित हो रही है। साथ ही शंखनाद, आचमन और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत कर रहे हैं। योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुक भी करेंगे। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से भी अवगत होंगे आगंतुक ट्रेलर के पैनल पर अमृत (शाही) स्नान के लिए जाते अखाड़ों और श्रद्धालुओं को म्यूरल एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा दर्शाया जाएगा। ट्रेलर के प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित किया जाएगा, जो महाकुम्भ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित करती है। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया है। इसमें हलाहल विष, कामधेनु, उच्चै श्रवा घोड़ा, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ मणि, कल्पद्रुम, रंभा अप्सरा, लक्ष्मी, वारुणी, चंद्रमा, पारिजात वृक्ष, शंख, धन्वंतरि, अमृत शामिल हैं।सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट को आईसीसीसी के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया जाएगा झांकी के माध्यम से 'महाकुम्भ 2025' के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया जाएगा। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुम्भ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया जा रहा है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुम्भ 2025 उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस परेड झांकी प्रयागराज गंगा यमुना सरस्वती आध्यात्मिक धरोहर विकास डिजिटल प्रगति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नानमहाकुंभ 2025: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नानमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ सोमवार को प्रयागराज में हुआ। पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान किया।
और पढो »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज तैयार हैमहाकुंभ 2025: प्रयागराज तैयार हैप्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह 45 दिन तक चलने वाला इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करेंगे।
और पढो »

दो बार देखेंगे ग्रहों की परेड: 2025 में सूर्य के आसमान में छह ग्रह एक सीधी रेखा मेंदो बार देखेंगे ग्रहों की परेड: 2025 में सूर्य के आसमान में छह ग्रह एक सीधी रेखा मेंवर्ष 2025 में दो बार ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। पहली परेड जनवरी और दूसरी मार्च में होगी।
और पढो »

महाकुंभ 2025: संगम की मिट्टी और जल ले जाने की बातेंमहाकुंभ 2025: संगम की मिट्टी और जल ले जाने की बातेंमहाकुंभ 2025 प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। इस दौरान शाही स्नान और संगम की मिट्टी और जल को लेकर विशेष जानकारी दी गई है।
और पढो »

मंदी की आशंकाएं बढ़ रही हैंमंदी की आशंकाएं बढ़ रही हैंविश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के कारण 2025 में मंदी आने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका, जर्मनी, जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाएँ दबाव का सामना कर रही हैं।
और पढो »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में शुरू हुआ पवित्र समागममहाकुंभ 2025: प्रयागराज में शुरू हुआ पवित्र समागमपौष पूर्णिमा पर प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हुई। करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इस पवित्र आयोजन पर बधाई दी है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 04:07:24