महाभारत का सबसे विचित्र योद्धा: शिखंडी

इतिहास समाचार

महाभारत का सबसे विचित्र योद्धा: शिखंडी
महाभारतशिखंडीकौरव
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

महाभारत का यह युद्धवी शिखंडी अपनी अद्वितीय कहानी के लिए प्रसिद्ध है. वह द्रौपदी का भाई था और पांडवों का साला. शिखंडी का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था, लेकिन उसे एक लड़के की तरह पाला गया. वह कई जन्मों से जुड़ी कहानी के कारण महाभारत के सबसे विचित्र योद्धा के रूप में जाना जाता है.

क्या आपको मालूम है कि महाभारत का सबसे विचित्र योद्धा कौन था, महाभारत में किसी चरित्र की कहानी इतनी विचित्र नहीं, जितनी उसकी. रिश्ते में वह द्रौपदी का भाई था. पांडव ों का साला. कुछ लोग उसको पुरुष कहते हैं तो कुछ स्त्री… तो कुछ किन्नर. हम आपको बताएंगे कि क्या थी उसकी असलियत. इस योद्धा का अजब कहानी. जब उसकी शादी हुई तो क्यों उसके जीवन में भूचाल आ गया. बीवी ने जो किया उससे वह हिल गया. उसकी कहानी केवल एक जन्म की नहीं है. कई जन्मों से जुड़कर बनी है. असल में वह ना कौरव ों का दुश्मन था. ना पांडव ों का.

महाभारत के युद्ध में वह बेशक पांडवों की ओर से लड़ा लेकिन उसका दुश्मन केवल एक ही था. वह थे भीष्म पितामह. क्यों थे इसकी भी दिलचस्प कहानी है. उसने भीष्म पितामह को मारने के लिए ही जन्म लिया था. ये महाभारत का सबसे विचित्र योद्धा शिखंडी था. जिसका जन्म पांचाल देश के राजा द्रुपद के यहां हुआ था. द्रुपद एक शक्तिशाली राजा थे. वो द्रौपदी और धृष्टद्युन के भी पिता थे, जो अग्नि कुंड से निकले थे.लेकिन शिखंडी उनकी और रानी द्रुपदमहिषी की वास्तविक संतान थी. पैदा लड़की के रूप में हुआ शिखंडी का जन्म लड़की के रूप में हुआ. उसके जन्म के समय एक आकाशवाणी हुई थी कि उनका लालन-पालन एक पुत्र की तरह किया जाए. इसलिए, द्रुपद ने शिखंडी को एक पुरुष के रूप में ही पाला-पोसा. दुनिया को पता ही नहीं लगने दिया कि ये लड़की है, लिहाजा हर किसी को शिखंडी पुरुष ही लगता रहा. महाभारत का वो वीर अंदर से लड़की था लेकिन जमाने को हमेशा यही बताया गया कि वो पुरुष है. (Image generated Leonardo AI) क्या थी उसकी पिछले जन्म की कहानी शिखंडी को बचपन से ही युद्ध कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया. दरअसल शिखंडी ने द्रुपद के यहां एक खास मकसद से जन्म लिया था. मकसद था भीष्म को खत्म करना. शिखंडी पूर्व जन्म में अंबा नाम की एक राजकुमारी था. वह भीष्म से विवाह करना चाहती थी, लेकिन भीष्म ने शादी से इनकार कर दिया. चूंकि भीष्म उसे अपने भाई के लिए काशी जाकर स्वयंवर से अपहरण करके लाए थे, लिहाजा अंबा का प्रेमी राजा शाल्व भी उसको स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ. उसने खुद को अपमानित महसूस किया. अपमान के कारण अंबा ने शिव की तपस्या की. वरदान मांगा कि वह भीष्म की मृत्यु का कारण बने. शिव ने उसे बताया कि यह अगले जन्म में संभव होग

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

महाभारत शिखंडी कौरव पांडव द्रौपदी युद्ध कला भीष्म पितामह

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाभारत: शिखंडी कैसे बना भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण, जानें उनके जन्म का रहस्यमहाभारत: शिखंडी कैसे बना भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण, जानें उनके जन्म का रहस्यMahabharata Shikhandi Story: महाभारत में भीष्म पितामह को परास्त करना असंभव था लेकिन शिखंडी के कारण पांडव इस चुनौती को पूरा कर सके. आइए जानते हैं कि आखिर शिखंडी ने किस प्रकार स्त्री का रूप लेकर भीष्म पितामह पर प्राणघातक बाण चलाए.
और पढो »

महाभारत में शिखंडी की पूर्वजन्म की कहानीमहाभारत में शिखंडी की पूर्वजन्म की कहानीयह लेख महाभारत के युद्ध में शिखंडी की भूमिका और उसकी दिलचस्प पूर्वजन्म की कहानी को बताता है।
और पढो »

उर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासउर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासयह कहानी इंद्रलोक की सुंदर अप्सरा उर्वशी और महाभारत के महान योद्धा अर्जुन के बीच की एक रोमांचक कहानी है।
और पढो »

'सत्यानाश कर दिया', एकता की महाभारत पर भड़के मुकेश खन्ना, द्रौपदी के टैटू से थी दिक्कत'सत्यानाश कर दिया', एकता की महाभारत पर भड़के मुकेश खन्ना, द्रौपदी के टैटू से थी दिक्कतबी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के बनाए शो 'कहानी हमारे महाभारत की' पर बात की है.
और पढो »

द्रौपदी को सबसे प्रेम करने वाला कौन सा पांडव था?द्रौपदी को सबसे प्रेम करने वाला कौन सा पांडव था?महाभारत में द्रौपदी और पांडवों के प्रेम और सम्बंधों के बारे में बताते हुए यह लेख बताता है कि द्रौपदी के लिए कौन सा पांडव सबसे अधिक प्रेम करता था।
और पढो »

Lawrence Bishnoi Gang का सबसे बड़ा राज बेनकाब, पकड़ा गया Lady Don का सबसे बड़ा गुर्गा!Lawrence Bishnoi Gang का सबसे बड़ा राज बेनकाब, पकड़ा गया Lady Don का सबसे बड़ा गुर्गा!Lawrence Bishnoi Gang Latest News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सदस्य और लेडी डॉन मैडम माया की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद जयपुर पुलिस ने मंगलवार को उनके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है. राजेंद्र, जो जोकर के नाम से जाना जाता है को पंजाब की बठिंडा जेल से कस्टडी में लिया गया है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 19:47:08