मुंबई तट पर एक नौसेना पोत और नौका के टकराव में 13 लोगों की मौत हो गई है। 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी। तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने संभाला मोर्चा नौसेना ने बताया कि
नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, नौसेना की 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद ली गई। मृतकों में नौसेना का एक कर्मचारी भी नौसेना के मुताबिक, नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नौसेना का एक कर्मचारी और नौसेना के जहाज में सवार ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं। मुआवजे का एलान मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस घटना में 101 लोगों को बचा लिया गया है। शाम साढ़े सात बजे तक नौसेना के चिकित्सकों ने 10 नागरिकों और नौसेना के तीन कर्मियों समेत 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। नौसेना के गंभीर रूप से घायल दो कर्मियों को नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। राजनाथ सिंह ने जताया दुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंबई बंदरगाह में नौसेना के पोत के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारत
नौसेना पोत नौका टकराव मुंबई मौत बचाव मुआवजा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाराष्ट्र में नौसेना के पोत से टक्कर में 13 लोगों की मौतमुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई। 101 अन्य लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी।
और पढो »
मुंबई में नौसेना पोत से टकराव, 13 की मौतमहाराष्ट्र के मुंबई तट पर बुधवार को एक नौसेना पोत के एक नौका से टकराव में 13 लोगों की मौत हो गई। 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है।
और पढो »
मुंबई में नौका हादसा: 13 की मौत, 99 बचेमुंबई तट के पास एक नौका और नौसेना की स्पीड बोट के बीच टक्कर से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 99 अन्य को बचा लिया गया।
और पढो »
मुंबई तट पर नौसेना की नौका से टकराव, 13 की मौतमुंबई तट पर बुधवार को नौसेना की नौका से टकराव में 13 लोगों की मौत हो गई है। 101 अन्य लोगों को नौसेना और स्थानीय लोगों ने बचाया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि नाव में लाइफ जैकेट नहीं थे। पुलिस ने नौसेना के नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढो »
मुंबई तट पर नौका दुर्घटना: 13 की मौत, 101 बचावमुंबई तट पर बुधवार को नौसेना के पोत और नौका के टकराव में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 को बचा लिया गया। नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खोकर करंजा के पास नीलकमल नामक नौका से टकरा गया, जिसमें यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप पर ले जाया जा रहा था। तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस और नौसेना ने बचाव अभियान चलाया जिसमें चार हेलीकॉप्टर, 11 नौकाएं, एक नौका और तीन नौकाएं शामिल थीं।
और पढो »
मुंबई तट पर नौसेना नाव से टकराव में 13 की मौतमुंबई तट पर नौसेना नाव से टकराव में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 101 अन्य लोगों को बचाया गया। जीवित बचे लोगों ने बताया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी।
और पढो »