महाग गुप्त नवरात्रि 2025 की घटस्थापना तिथि, समय और विधि जानें। इस नवरात्रि में देवी दुर्गा की गुप्त साधना और मनोकामना पूर्ति का विशेष महत्व है।
महाग गुप्त नवरात्रि 2025 सनातन धर्म में 4 बार नवरात्रि तिथि आती है, जिनमें से दो बार गुप्त नवरात्रे होते हैं। माघ मास के गुप्त नवरात्रे विशेष रूप से साधकों और तांत्रिक क्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये नवरात्रि देवी दुर्गा की गुप्त साधना और उनकी कृपा प्राप्त करने का उत्तम समय होता है। अगर आप इस बार किसी मनोकामना पूर्ति के लिए देवी की आराधना करना चाहते हैं तो घटस्थापना के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि से जुड़े सब नियम जान लें। माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना प्रतिपदा तिथि जनवरी 29,
2025 को 06:05 पी एम बजे प्रारंभ होगी तो जनवरी 30, 2025 को शाम 04:10 पी एम बजे तक रहेगी। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए माघ घटस्थापना बृहस्पतिवार, जनवरी 30, 2025 को की जाएगी। घटस्थापना मुहूर्त सुबह 09:25 ए एम से 10:46 ए एम का है। आप इस 01 घण्टा 21 मिनट के बीच में पूजा कर लें। घटस्थापना अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:56 पी एम का है। दूसरा शुभ मुहूर्त में आपको घटस्थापना के लिए 43 मिनट मिलेंगे। घटस्थापना की विधि कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में पवित्र मिट्टी डालें और उसमें जौ बोएं। एक तांबे या मिट्टी के कलश में गंगा जल भरें और उस पर आम के पत्ते लगाकर नारियल रखें। कलश को देवी दुर्गा का प्रतीक मानकर स्थापित करें। अब विधि-विधान से देवी का आवाहन करें। मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीप जलाएं, फिर उन्हे फूल, चंदन, कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद आप गुप्त साधना प्रारंभ कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी के मंत्रों का जाप करने का भी विशेष महत्व होता है। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे. ॐ दुं दुर्गायै नमः. इस नवरात्रि में मां के दस महाविद्याओं (जैसे काली, तारा, बगलामुखी) की साधना का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि में देवी की साधना से मनोकामनाओं की पूर्ति, शक्ति की प्राप्ति और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। यह साधना तांत्रिक क्रियाओं और सिद्धियों के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि की साधना के दौरान नियमों का पालन करें और शुद्धता का ध्यान रखें। साधना को गुप्त रखना इस पर्व की विशेषता है
Gupt Navratri Mahag Gupt Navratri Magh Gupt Navratri Devi Durga Ghatasthapana Mantra Sadhana Astrology Tantra
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
माघ गुप्त नवरात्रि 2025: तिथि, मुहूर्त और महत्वमाघ गुप्त नवरात्रि 2025 की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानें। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से 7 फरवरी तक रहेगी।
और पढो »
माघ गुप्त नवरात्र 2025: महत्व, तिथि और पूजा विधिजानें गुप्त नवरात्र की तिथि और महत्व, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और तंत्र साधना में इसके स्थान पर विस्तार से जानकारी।
और पढो »
शनि प्रदोष व्रत 2025: आज मनाएंगे शनि देव की पूजाशनि प्रदोष व्रत 2025 का महत्व, तिथि, पूजन मुहूर्त और विधि
और पढो »
मकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025 का महत्व, स्नान मुहूर्त, और महाकुंभ में स्नान का महत्व जानें।
और पढो »
स्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »
स्कंद षष्ठी 2025: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्वस्कंद षष्ठी 2025 की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। इस दिन भगवान स्कंद की पूजा की जाती है।
और पढो »