मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट का लिया संन्यास

क्रिकेट समाचार

मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट का लिया संन्यास
क्रिकेटमार्टिन गप्टिलसंन्यास
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने 38 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2019 में गहरा जख्म देने वाले मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से आज संन्यास ले लिया। न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे महान क्रिकेट र्स में से एक गप्टिल ने 38 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा। 2009 में अपना पहला मैच खेलने वाले गप्टिल डेब्यू वनडे में ही शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था। संन्यास के बाद वह दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।भारत को दिया था 2019 वर्ल्ड कप में जख्म2019

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को बाहर करने में मार्टिन गप्टिल का बड़ा हाथ था। उन्हीं के डायरेक्ट थ्रो पर एमएस धोनी रन आउट हुए थे, इस तरह भारत का फाइनल पहुंचने का सपना अधूरा ही रह गया था। गप्टिल वर्तमान में न्यूजीलैंड की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता सुपर स्मैश में ऑकलैंड के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने पीएसएल ड्राफ्ट के लिए भी साइन अप किया है, जहां इस्लामाबाद यूनाइटेड के पास उन्हें बनाए रखने का विकल्प है।इस तरह हुआ चमकीले करियर का अंत14 साल के लंबे करियर में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के लिए सारे फॉर्मेट मिलाकर 367 मैच खेले हैं, जिसमें 23 अंतरराष्ट्रीय शतक भी बनाए। गप्टिल ने 47 टेस्ट में 2,586 रन बनाए है। अपने तीन टेस्ट शतकों में उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 189, 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 और 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन की पारी खेली। गप्टिल ने 122 मैच में 3,531 रन के साथ न्यूजीलैंड के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज के रूप में अपना करियर खत्म किया। उन्होंने 7,346 वनडे रन बनाए और रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरी पोजिशन हासिल की

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

क्रिकेट मार्टिन गप्टिल संन्यास न्यूजीलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लियामार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लियामार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। गप्टिल ने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी। गप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल में कीवियों के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
और पढो »

अश्विन का क्रिकेट से संन्यास, कुंबले निराशअश्विन का क्रिकेट से संन्यास, कुंबले निराशभारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
और पढो »

अश्विन की क्रिकेट से संन्यास की घोषणाअश्विन की क्रिकेट से संन्यास की घोषणारविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढो »

मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लियामार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लियान्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 14 सालों तक न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं और 367 मैचों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
और पढो »

मार्टिन गप्टिल ने संन्यास लिया, फ्रेंचाइजी क्रिकेट जारी रहेगामार्टिन गप्टिल ने संन्यास लिया, फ्रेंचाइजी क्रिकेट जारी रहेगान्यूजीलैंड के क्रिकेट दिग्गज मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने 14 साल के अपने करियर में न्यूजीलैंड को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई। गप्टिल अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन आईपीएल में वापसी नहीं करेंगे।
और पढो »

न्यूजीलैंड क्रिकेट स्टार मार्टिन गप्टिल ने लिया संन्यासन्यूजीलैंड क्रिकेट स्टार मार्टिन गप्टिल ने लिया संन्यासचैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। गप्टिल ने 14 सालों तक न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 22:53:22