महाराष्ट्र के मुंबई में एलिफेंटा केव्स जा रही एक फेरी में बुधवार को एक स्पीडबोट की टक्कर लगने से कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ अभी भी लापता हैं।
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एलिफेंटा केव्स जाने वाली एक फेरी में बुधवार को एक स्पीडबोट टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और कुछ अभी भी लापता हैं। फेरी पर सवार लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कोई आपातकालीन तैयारी नहीं थी। लोगों को खुद ही लाइफ जैकेट ढूंढने पड़े। हादसे में कई लोग घायल होकर सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं गौतम गुप्ता नाम के एक यात्री ने हादसे का वीडियो बनाया था। 25 वर्षीय गौतम गुप्ता उस दर्दनाक पल को याद करते हुए कांप उठे। उन्होंने बताया कि वह स्पीडबोट का वीडियो
बना रहे थे। उन्हें लग रहा था कि स्पीडबोट स्टंट कर रही है। अचानक स्पीडबोट उनकी फेरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पीडबोट का एक यात्री हवा में उछलकर उनकी फेरी के डेक पर आकर गिरा। गौतम के मुताबिक मुझे यकीन नहीं हो रहा था। मैं सदमे में था। स्पीडबोट का यात्री मेरे बगल में ही गिरा था। उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वह बिल्कुल हिल नहीं रहा था। मौसी अभी भी लापता। गौतम इस समय अपने चचेरे भाई रिंता गुप्ता (30) के साथ सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी मौसी अभी भी लापता हैं। गौतम ने बताया कि वो अपनी मौसी और उनकी बेटी के साथ एलिफेंटा केव्स जा रहे थे। उनकी मौसी और उनकी बेटी उत्तर भारत से मुंबई घूमने आए थे। बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हो गया। गौतम और उनके चचेरे भाई उन नौ लोगों में शामिल हैं जिनका इलाज सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखा था। यात्रियों को खुद लाइफ जैकेट ढूंढने पड़े इस हादसे में घायल लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कोई आपातकालीन तैयारी नहीं थी। फेरी के कर्मचारियों ने कोई निर्देश नहीं दिए और न ही कोई घोषणा की। यात्रियों को खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट ढूंढने पड़े। वे घबरा गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। ज्यादातर यात्री आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से थे। बेंगलुरु से घूमने आए थे 41 वर्षीय राम मिलन सिंह अपने दो सहयोगियों और मुंबई में रहने वाले अपने साले के साथ बेंगलुरु से घूमने आए थे। वे भी एलिफेंटा केव्स जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे घबराए हुए यात्रियों ने जल्दी-जल्दी लाइफ जैकेट पहने और फेरी डूबने से पहले पानी में कूद गए। सिंह हादसे के वक्त फेरी के निचले डेक पर थे
स्पीडबोट फेरी टक्कर एलिफेंटा केव्स मुंबई घायल लापता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मुंबई में फैरी और स्पीडबोट की टक्कर, कई लोगों की मौतमुंबई के पास एक फैरी और भारतीय नौसेना की स्पीडबोट की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई. बचे लोगों को नौसेना, तटरक्षक बल और मरीन पुलिस ने बचाया.
और पढो »
मुंबई में BEST बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 17 घायलBREAKING NEWS: Mumbai के Kurla में बड़ा हादसा, Bus ने सड़क चलते लोगों को कुचला, 3 की मौत, 20 घायल
और पढो »
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट समंदर में पलटी, 13 की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही एक मोटर बोट समंदर में पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। बोट में पानी भर गया और डूब गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
और पढो »
बेगूसराय में पुलिस जीप के साथ हुई टक्करबेगूसराय जिले में अज्ञात वाहन ने पुलिस की गश्ती जीप में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी 3 फीट गड्ढे में पलट गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
और पढो »
महोबा में महिला कांस्टेबल की तेज रफ्तार डंपर से टक्कर में मौतमहोबा जिले में एक महिला कांस्टेबल की डंपर से टक्कर में मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
और पढो »
सर्दियों में रोजाना सेंके धूप, कुछ मिनटों की गर्माहट से सेहत को मिलेंगे कई फायदेसर्दियों में रोजाना सेंके धूप, कुछ मिनटों की गर्माहट से सेहत को मिलेंगे कई फायदे
और पढो »