मुंबई में धुंध से ढका आसमान के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने की संभावना के साथ ही आबोहवा साफ होने की भी उम्मीद है।
मुंबई में धुंध से ढका आसमान के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह घंटों के भीतर मुंबई और ठाणे समेत महानगरीय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। बारिश होने से मुंबई का आबोहवा साफ हो जाएगा। रविवार को घाटकोपर की वायु गुणवत्ता 300 AQI (बहुत खराब) से अधिक रही, जबकि कई अन्य इलाकों में 200 से अधिक AQI दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम मौसम अपडेट में कहा कि मुंबई , ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में अगले तीन
से चार घंटों में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार यानी 6 जनवरी को मुंबई में सुबह 7:13 बजे सूर्योदय और शाम 6:156 बजे सूर्य अस्त होने की उम्मीद है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायुमंडल में नमी 46 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बीच उत्तर से 21 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। हल्की बारिश होने की स्थिति में इसमें थोड़ा बदलाव होने की उम्मीद भी है। साफ रहेगा आसमान आईएमडी ने मुंबई के लिए जारी अनुमान में कहा है कि 10 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा। 5 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने कोहरे और धुंध का अनुमान व्यक्त किया था। 11 जनवरी को मौसम विभाग ने थोड़ी धुंध रहने का अनुमान व्यक्त किया है
मौसम बारिश धुंध मुंबई वायु गुणवत्ता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मुंबई में बादल छाए रहेंगे, तापमान में बदलावमुंबई के आसमान में अगले चार-पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी।
और पढो »
यूपी में तीसरे दिन भी बारिश, 42 जिलों में अलर्टउत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ, सहारनपुर और मथुरा में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में बारिश के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी। 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जबकि अन्य 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्टपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
राजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, कोहरा अलर्टदिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश आई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »