एडीआर ने मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति का आंकलन किया गया है।
लखनऊ: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ( एडीआर ) ने देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस लिस्ट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के पास केवल 1.54 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, पुष्कर सिंह धामी 4.
64 करोड़ की संपत्तियों के मालिक हैं। इस तरह धामी के पास योगी की तुलना में चार गुना ज्यादा प्रॉपर्टी है। एडीआर की इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पपेमा खांडू हैं जिनके पास 332 करोड़ की संपत्ति है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तीसरे नंबर पर हैं। सिद्धारमैया के पास 51 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। दिल्ली सीएम आतिशी के पास 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टीझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास 25.33 करोड़ की संपत्ति है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास 13.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7.81 करोड़ तो पंजाब के सीएम भगवंत मान 1.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पास 1.41 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्तिएडीआर रिपोर्ट की मानें तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्तियों के साथ कम अमीर मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर हैं। केरल के पिनरई विजयन सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास 1.18 करोड़ की संपत्ति है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्तियां 1630 करोड़ रुपए है
मुख्यमंत्री संपत्ति एडीआर रिपोर्ट आर्थिक योगी आदित्यनाथ पुष्कर सिंह धामी चंद्रबाबू नायडू
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आंध्र प्रदेश के CM नायडू सबसे अमीर, पश्चिम बंगाल की CM बनर्जी सबसे कम संपत्ति वालीएडीआर रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है।
और पढो »
भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू सबसे अमीर हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली हैं.
और पढो »
भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति, औसत आय और आपराधिक मामलेएडीआर रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं. औसत संपत्ति 52.59 करोड़ है और 13 मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
और पढो »
भारत के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रीएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की जानकारी जारी की। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति रखने वाली हैं।
और पढो »
भारत के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली हैं, जिनकी संपत्ति 15 लाख रुपये है।
और पढो »
देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू सबसे अमीर हैं और उनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं और उनकी संपत्ति 15 लाख रुपये है।
और पढो »