मेरठ में गुरुवार को धूल भरी तेज हवा ने सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान रहे। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहाड़ों से हवा मैदानों का रुख कर रही है।
मेरठ में गुरुवार को धूल भरी तेज हवा ने सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान रहे। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहाड़ों से हवा मैदानों का रुख कर रही है। गुरुवार को 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी तेज हवा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा.
यूपी शाही ने बताया कि 17 से 20 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मेरठ में बरसात हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को मेरठ में बरसात की प्रबल संभावना है। तेज हवाओं से तापमान में हल्की गिरावट वहीं, राजधानी की बात की जाए तो तेज हवाओं के चलते गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शनिवार से हवाओं की गति कम होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय कुछ इलाकों में हल्का कुहासा या छिछला कोहरा रह सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार, शनिवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। फरवरी के अंत तक यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक रहेगा। पिछले साल फरवरी के अंत तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था
मौसम तेज हवा मेरठ बरसात पश्चिमी विक्षोभ तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा, तापमान में गिरावटमौसम विभाग ने यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा होने की संभावना है।
और पढो »
शिखर धवन के टेस्ट डेब्यू रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने नजदीक लायाशिखर धवन ने टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक और सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने उन रिकॉर्ड्स को नजदीक ला दिया है.
और पढो »
मेरठ हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया परिवार तबाह करने वाला आरोपीमेरठ में एक परिवार के पांच लोगों की हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी नईम को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। नईम पर मेरठ पुलिस ने 50,000 का इनाम घोषित किया था।
और पढो »
मेरठ एनकाउंटर में तांत्रिक नईम बाबा ढेरउत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने तड़के एनकाउंटर में तांत्रिक नईम बाबा को मार गिराया है। नईम ने अपने सौतेले भाई और उसके परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
और पढो »
ब्रूक ने कहा-चक्रवर्ती का सामना करना मुश्किल, चेन्नई में साफ हवा में आसान होगाभारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड के उप कप्तान हैरी ब्रूक का बयान आया है. ब्रूक ने कहा कि कोलकाता में धुंध के कारण वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी का सामना करना मुश्किल था लेकिन उम्मीद है कि चेन्नई में हवा साफ होने पर उन्हें गेंदबाजी का मुकाबला आसान होगा.
और पढो »
अदिति यादव ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शनअदिति यादव ने मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाया।
और पढो »