युवा कांग्रेस प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय पर पथराव

राजनीति समाचार

युवा कांग्रेस प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय पर पथराव
कांग्रेसबीजेपीप्रदर्शन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 53%

राज्य भाजपा महासचिव कासम वेंकटेश्वरलु ने कांग्रेस के गुंडों पर भाजपा कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके कारण युवा कांग्रेस नेता भड़क गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी के कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। नारे लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामपल्ली स्थित तेलंगाना भाजपा मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ' कांग्रेस के गुंडों' पर हमला करने का आरोप राज्य भाजपा महासचिव

कासम वेंकटेश्वरलु ने 'कांग्रेस के गुंडों' पर भगवा पार्टी के कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए, वेंकटेश्वरलू ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस बयान पर भड़के कांग्रेस नेता आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हाल ही में उस टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गाल जितनी चिकनी सड़कें बनाएंगे। कांग्रेस ने उनसे महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी की मांग की। साथ ही उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी असहमति जताई। बाद में हंगामे के बाद बिधूड़ी ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर खेद जताया। उनके एक सहयोगी के मुताबिक, यह बयान शनिवार को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस बीजेपी प्रदर्शन पथराव प्रियंका गांधी रमेश बिधूड़ी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हमलाभाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हमलामुंबई में कांग्रेस के दफ्तर पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अमित शाह के बयान को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
और पढो »

बलिया में बीजेपी नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चलायाबलिया में बीजेपी नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चलायाबलिया जिले में भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह के कैंप कार्यालय पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में बुलडोजर चलाया, जिसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
और पढो »

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया प्रदर्शन में दो कार्यकर्ताओं की मौत का आरोपकांग्रेस ने भाजपा पर लगाया प्रदर्शन में दो कार्यकर्ताओं की मौत का आरोपदो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन पर लगे आरोप भाजपा पर लगाया है
और पढो »

इंदौर में कांग्रेस ने अंबेडकर तस्वीर को लेकर किया घेरावइंदौर में कांग्रेस ने अंबेडकर तस्वीर को लेकर किया घेरावकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। यह घेराव भाजयुमो द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हमले का जवाब है। कांग्रेस ने नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
और पढो »

संसद में बाबासाहेब पर शाह के बयान को लेकर हंगामासंसद में बाबासाहेब पर शाह के बयान को लेकर हंगामाअमित शाह के बाबासाहेब आंबेडकर पर बयानों को लेकर संसद में हंगामा। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफा मांगा, भाजपा ने पलटवार किया। विपक्ष ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।
और पढो »

मुंबई में बीजेपी युवा मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर हमलामुंबई में बीजेपी युवा मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर हमलामुंबई में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। यह घटना अमित शाह के बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर पर टिप्पणी की थी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 22:29:54