झारखंड की राजधानी रांची में लग्न का सीजन चल रहा है जिसकी वजह से सोने और चांदी की मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है जबकि चांदी के भाव स्थिर रहे हैं।
रांची शहर में लग्न का सीजन चल रहा है जिसकी वजह से सोने और चांदी की मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने की सोच रहे हैं तो एक बार रांची के सर्राफा बाजार में चल रहे दामों की जांच जरूर कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 81,250 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 85,310 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 1,07,000 रुपए पर स्थिर रही है। सर्राफा
व्यापारी और भारतीय Bullion Jewelers Association के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जबकि चांदी के भाव में स्थिरता रही है। प्रति किलो चांदी का भाव आज भी 1,07,000 रुपए पर बनी हुई है, जो कल शाम तक भी यही दर रही थी। सोने के भाव में 22 कैरेट सोने की कीमत कल शाम 81,100 रुपए थी और आज यह 81,250 रुपए पर पहुंच गई है, यानी दाम में 150 रुपए की उछाल है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत कल शाम 85,160 रुपए थी और आज यह 85,310 रुपए पर तय की गई है, यानी इसके भाव में भी 150 रुपए की तेजी है। सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें, यह सोने की सरकारी गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
सोना चांदी कीमत बाजार रांची लगा हॉलमार्क BIS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रांची में सोने और चांदी की कीमतों में उछालबढ़ती लग्न की मांग के चलते रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 81,250 रुपए और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85,310 रुपए में बिक रहा है। चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है।
और पढो »
MP में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के भावमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है. आज 2 फरवरी को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और चांदी की कीमत स्थिर है. सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भाव जरूर चेक कर लें.
और पढो »
सोने व चांदी की कीमतों में उछाल, बजट वाले दिन बाजार में तेजीभारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला. बजट के दिन शनिवार को बाजार में जबरदस्त तेजी आई और सोना 82 हजार के पार उछल गया. चांदी का भाव भी 93 हजार से ऊपर चला गया. MCX और अमेरिकी कॉमेक्स बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें भी उछल रहीं हैं. दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हैं.
और पढो »
सोना और चांदी के दाम में हुई उछालसोने और चांदी के दामों में इस हफ्ते भारी उछाल देखने को मिला है।
और पढो »
भोपाल में सोना-चांदी की कीमतें स्थिरसोना-चांदी खरीदने से पहले कीमतें जांचना जरूरी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रही हैं.
और पढो »
बेंगलुरु में युवक लड़की देखने के लिए पहुंचा थाबेजान जंतुओं के साथ जुड़ी खबरें, राजस्थान की हवा सबसे खराब, बजट में राहत, सोने और चांदी के दामों में उछाल, बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा का महत्व
और पढो »